Soaked Chana: रोजाना भींगे चने खाने से शरीर को मिलेगा ये लाभ

Raftaar Desk - M1

काले चने का सेवन अधिकतर लोग किसी-न-किसी तरीके से करते ही हैं। कई लोग काले चने की दाल बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग चने को रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं

Soaked Chana | @Instagram

भिगोए हुए चने खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चने में प्रोटीन, फाइबर, एनर्जी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोस्फॉरस, जिंक, कॉपर, विटामिन बी3 और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं

Soaked Chana | @Instagram

पाचन को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना भीगे हुए चने खा सकते हैं। दरअसल, चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर आंतों और पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है, पेट से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान होता है

Digestion | @Instagram

भीगे चने खाने से आपका हार्ट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है। चने में एंटीऑक्सीडेंट्स एंथोसायनिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हृदय और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं

Heart | @Instagram

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं। चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोजाना सुबह भीगे हुए चने खाएंगे, तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इससे आप ओवरइटिंग करने से बचेंगे

Fat | @Instagram

भीगे चने खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रण में रह सकता है। काले चने में फाइबर अधिक होता है, ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाएंगे, तो आपका ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने में मदद मिल सकती है

Cholesterol | @Instagram

चने में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है। अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाएंगे, तो आपक एनीमिया की समस्या से बच सकते हैं। क्योंकि चने में आयरन अधिक होता है। आयरन रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है

Hemoglobin | @Instagram

भीगे चने खाना महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, चने में सैपोनिन्स नामक फाइटोन्यूट्रिएंट्स होता है, जो स्तर कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। इसके साथ ही भीगे चने खाने से ऑस्टियोपोरोसिस को भी रोकने में मदद मिल सकती है

Womens Benifits | @Instagram