Sidhu Moosewala की मां चरण कौर हुईं प्रेगनेंट! घर में जल्द नन्हे मेहमान का होगा स्वागत

Anzar Hashmi

पंजाबी दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला जिन्हें शुभदीप सिंह सिद्धू के नाम से भी जाना जाता है। उनकी मां के प्रेगनेंसी की खबर सामने आई है। फैमिली में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने की तैयारी हो रही है।

Sidhu Moosewala | Social Media

मिली जानकारी के आधार पर मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ने वाला है।

Sidhu Moosewala | Social Media

दिवंगत फेमस सिंगर मूसेवाला ने साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में मनसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन वह जीत नहीं पाए थे। सिंगर की उसी साल 29 मई को हत्या हो गई।

Sidhu Moosewala | Social Media

पंजाब के अमीर गायकों में से एक रहे सिद्धू मूसेवाला के गाने को लेकर जबरदस्त फैन फॉलोइंग मानी जाती है और उनके निधन ने हर किसी को शॉक कर दिया था।

Sidhu Moosewala | Social Media

उनकी पॉप्युलैरिटी इतनी है कि उनकी मौत के बाद भी उनके कई गाने रिलीज हुए और खूब हिट रहे।

Sidhu Moosewala | Social Media

बता दें कि मूसेवाला अपने माता-पिता के एकलौते बेटे थे। हालांकि, उनके माता-पिता ने अभी तक नन्हे मेहमान को लेकर अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Sidhu Moosewala | Social Media

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हाल ही में चरण कौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले किसानों का समर्थन किया था।

Sidhu Moosewala | Social Media

पारिवार से जुड़े सूत्रों ने कहा, कि उनकी मां की डिलीवरी जल्द ही होने की उम्मीद है।

Sidhu Moosewala | Social Media