Shiv Temple: शिव की अद्भुत माया, यहां प्रकृति स्वयं करती है शिव का जलाभिषेक

Raftaar Desk SYI-1

भारत में भगवान शिव को समर्पित कई ऐसे मंदिर हैं जहां रोचक घटनाएं घटित होती हैं। ऐसा ही एक मंदिर है गुजरात का श्री स्तंभेश्वर महादेव मंदिर

Shiv Temple | social

इस मंदिर की खास बात यह है कि रोजाना दिन में दो बार यानी सुबह और शाम के वक्त यह मंदिर गायब हो जाता है। इसके पीछे एक प्राकृतिक घटना मौजूद है। आइए जानते हैं इस मंदिर का रोचक इतिहास 

Shiv Temple | social

श्री स्तंभेश्वर महादेव मंदिर 150 साल पुराना है। दरअसल यह मंदिर अरब सागर और खंभात की खाड़ी से घिरा हुआ है। जब समुद्र में उच्च ज्वार उठती है तो यह मंदिर पूरी तरह से समुद्र में डूब जाता है

Shiv Temple | social

ऐसा दिन में दो बार होता है। जब जल स्तर नीचे आ जाता है तो यह मंदिर फिर से दिखाई देने लगता है। आस्था के चलते लोगों का मानना है कि समुद्र दिन में दो बार शिवलिंग का अभिषेक करता है

Shiv Temple | social

पौराणिक कथाओं के अनुसार, यहां मौजूद शिवलिंग महादेव के पुत्र भगवान कार्तिकेय ने स्थापित किया था। इस शिवलिंग को स्थापित करने के पीछे कारण यह था कि भगवान कार्तिकेय ने राक्षस तारकासुर का वध किया था

Shiv Temple | social

तारकासुर भगवान शिव का भक्त था। इस कारण भगवान कार्तिकेय को अपराध बोध होने लगा। इसलिए भगवान विष्णु ने उन्हें शिवलिंग स्थापित करने और क्षमा प्रार्थना करने की सलाह दी थी। तब भगवान कार्तिकेय ने इस शिवलिंग की स्थापना की

Shiv Temple | social

श्री स्तंभेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के लिए सबसे अच्छा समय पूर्णिमा या पूर्णिमा की रात है। क्योंकि इस समय समुद्र में ज्वार भाटा उत्पन्न होते हैं। साथ ही सावन के महीने में इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है

Shiv Temple | social

महा शिवरात्रि का समय भी इस मंदिर का दर्शन करने के लिए अच्छा माना गया है। भक्तों को अपनी यात्रा की योजना इस प्रकार बनानी चाहिए कि वे पूरे मंदिर को गायब होते और उसी दिन फिर से प्रकट होते देख सकें

Shiv Temple | social