Shehnaaz Gill से जुड़ा इस मशहूर पंजाबी सिंगर का नाम, लोगों ने पूछा- कब करेंगी शादी?

Abhay Tripathi

बिग बॉस 13 से फेमस हुईं शहनाज़ गिल का नाम इन दिनों पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ जोड़ा जा रहा है। फैन्स इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill and Guru Randhawa | Shehnaaz Gill-Instagram

शहनाज़ गिल का नाम एक समय पर डांसर-कोरियोग्राफर राघव जुयल से भी जोड़ा जा रहा था। हालांकि, शहनाज़ ने इस रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया था।

Shehnaaz Gill and Guru Randhawa | Shehnaaz Gill-Instagram

वहीं, अब चर्चा है कि शहनाज़ गुरु रंधावा को डेट कर रही हैं। इस जोड़ी को इंटरनेट की जनता खूब पसंद कर रही है। हालांकि, शहनाज़ या गुरु रंधावा ने अब तक इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।

Shehnaaz Gill and Guru Randhawa | Shehnaaz Gill-Instagram

बीते दिनों शहनाज और गुरु रंधावा ने एक लाइव वीडियो किया था। इस वीडियो में वो कमेंट्स के जवाब दे रहे थे, एक फैन ने लिखा कि उन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। इस पर शहनाज़ ने कहा था कि वो कभी शादी नहीं करेंगी।

Shehnaaz Gill and Guru Randhawa | Shehnaaz Gill-Instagram

बता दें कि शहनाज़ गिल बिग बॉस 13 से चर्चा में आई थीं। शो के बाद वो अपने को कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को डेट कर रही थीं। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज़ लंबे समय तक पब्लिक में आने से बचती थीं। अब शहनाज़ पब्लिक लाइफ में काफी एक्टिव हैं।

Shehnaaz Gill and Guru Randhawa | Shehnaaz Gill-Instagram