Eye Care: बढ़ गया है स्‍क्रीन टाइम तो इस तरह करें आंखों की देखभाल

Raftaar Desk VGI-1

हमें हर मिनट 20 से 25 बार पलकों को जरूर झपकाना चाहिए। स्क्रीन की पोजिशन आंखों की बराबरी पर हो तो बेहतर है। नीचे या ऊपर न हो।

Eye Care | Social Media

कूलिंग जरूरी

आंखों के आस पास की नसें और टिश्‍यू तनाव में आ जाती हैं। ऐसे में इन्‍हें रिलैक्‍स करना बहुत जरूरी है। आप इसके लिए खीरे का टुकड़ा या रूई में गुलाबजल डालकर आंखों पर रखें और 5 मिनट तक ऐसे ही रिलैक्‍स करें।

Eye Care | Social Media

 6 से 13 साल तक के बच्चों में दूर तक साफ न देखने की परेशानी सबसे ज्यादा देखी जा रही है, इसलिए लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है।

Eye Care | Social Media

अगर चश्मा नहीं लगा है तो हर 6 महीने पर और अगर चश्मा लगा है तो हर 3 महीने पर आंखों की जांच जरूर कराएं।

Eye Care | Social Media

 स्क्रीन पर पढ़ाई या काम करते समय हर 20 मिनट पर 20 सेकंड के लिए 20 फुट की दूरी तक जरूर देखना चाहिए। इससे आंखों का तनाव कम होता है।

Eye Care | Social Media

कंप्यूटर या लैपटॉप स्क्रीन की दूरी 1 आर्म डिस्टेंस यानी डेढ़ से दो फुट के करीब होनी चाहिए।

Eye Care | Social Media

 बच्चा पास में बैठा हो तो टीवी देखते हुए न्यूज चैनल पर उन छोटे अक्षरों को 6 फुट की दूरी से पढ़ने के लिए कहें, जिन्हें आप अच्छी तरह से पढ़ सकते हैं। इससे बच्चे की आंखों की स्थिति के बारे में पता चल जाएगा।

Eye Care | Social Media