Sawan 2023: ये हैं महादेव के चमत्कारी मंदिर , जहां दर्शन से मिलते हैं अद्भुत लाभ

Raftaar Desk - J1

शास्त्रों में सावन माह के महात्म्य को विस्तार से बताया गया है, बता दें कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष महत्व है

Sawan 2023 | Social

इस मास में हजारों की संख्या में शिव भक्त कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित करते हैं

Sawan 2023 | Social

वैसे तो भारत में भगवान अनेकों मंदिर हैं, लेकिन आज हम 05 ऐसे मंदिरों के विषय में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें चमत्कारी माना जाता है

Sawan 2023 | Social

हिमालय की गोद में स्थित अमरनाथ धाम में भगवान शिव के स्वयंभू रूप के दर्शन होते हैं। यहां प्राक्रतिक रूप से भगवान शिव का लगभग 10 फुट ऊंचा शिवलिंग मौजूद है। अमरनाथ धाम की यात्रा आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर रक्षाबंधन तक की जाती है

Sawan 2023 | Social

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम की गणना प्रमुख चारधामों में की जाती है। साथ ही केदारनाथ महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में यहां दर्शन करने से जीवन सफल हो जाता है और समस्त पापों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है

Sawan 2023 | Social

मध्य प्रदेश में स्थित भगवान शिव के इस धाम की गणना द्वादश ज्योतिर्लिंगों में की जाती है। मान्यता है श्रावन मास में भगवान ओंकारेश्वर महादेव जी के दर्शन करने से व्यक्ति को सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

Sawan 2023 | Social

झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर को भी सिद्ध शिव धामों में गिना जाता है साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसके साथ माता सती के 52 शक्तिपीठों से एक शक्तिपीठ भी यहीं मौजूद 

Sawan 2023 | Social

शिव नगरी हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर आस्था का केंद्र माना जाता है। माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव इसी स्थान पर वास करते हैं और अपने भक्तों की प्रार्थना सुनते हैं

Sawan 2023 | Social