Sawan 2023: सावन में पहननी है हरे रंग की साड़ी तो रखें इन बातों का ध्यान

Raftaar Desk SYI-1

 सावन के महीने का इंतजार हर किसी को रहता है। इस महीने में चारों तरफ हरियाली छाई रहती है। लगातार होने वाली बारिश की वजह से मौसम काफी शानदार होता है। सावन में खासतौर पर मंदिरों में भगवान शिव की अराधना की जाती है।

Sawan 2023 | social

सावन के इस महीने में विवाहित महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए महादेव से मन्नत मांगती हैं, तो वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए भोलेनाथ को प्रसन्न करती हैं। ऐसे में महिलाओं को अच्छे से तैयार होने का एक मौका मिल जाता है। हिंदू धर्म में पूजा के समय अच्छे से तैयार हुआ जाता है।

Sawan 2023 | social

सही गहने चुनें

अगर आप सावन के महीने में हरे रंग की साड़ी पहनने जा रही हैं तो उसके साथ गहने जरूर पहनें। इसके साथ सोने के गहने काफी ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। 

Sawan 2023 | social

मेकअप का ध्यान रखें

हरा रंग अपने आप में ही काफी चटक होता है। ऐसे में कोशिश करें कि इसके साथ आप ज्यादा मेकअप ना करें। हल्के मेकअप में भी आप खूबसूरत दिख सकती हैं। 

Sawan 2023 | social
Sawan 2023 | social

उचित हेयरस्टाइल चुनें

सावन में ये पता नहीं होता कि बारिश कब हो जाए। ऐसे में कोशिश करें कि आपका हेयर स्टाइल आरामदायक होना। चाहें तो बालों में फूलों का गजरा लगाकर इन्हें खुला भी छोड़ सकते हैं।

Sawan 2023 | social

जरूर पहनें हरी चूड़ियां

हरे रंग की साड़ी पहनकर आपका श्रृंगार तभी पूरा होगा, जब आप हरे रंग की ही चूड़ियां पहनेंगी। 

Sawan 2023 | social

हरे रंग को सुहाग का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि, सावन में हरे रंग की चूड़ी पहनने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं. 

Sawan 2023 | social