Satish Kaushik की आखिरी फिल्म कागज 2 के ट्रेलर का सोचने पर मजबूर कर देगा, आंसू रोक नहीं पाएंगे

Abhay Tripathi

कुछ महीने पहले अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया। इस बीच फिल्म 'कागज 2' सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म बन गई है। फिल्म के ट्रेलर में लड़की की दिल दहला देने वाली मौत का कारण दिखाया गया है।

Kaagaz2 Movie | Social Media

एक्टर अनुपम खेर ने इस फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। अनुपम खेर ने फिल्म का ट्रेलर शेयर कर कौशिक को श्रद्धांजलि दी है।

Anupam Kher | Social Media

ट्रेलर देखने के बाद समझ आता है कि राजनीतिक विवाद में अगर किसी की मौत भी हो जाए तो इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। निजी रैलियों और चुनाव प्रचार में हर किसी की दिलचस्पी होती है।

Kaagaz2 Movie | Social Media

कैसे एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़ता है। इसमें दिखाया गया है कि वह कोर्ट में जाकर लड़की के लिए गुहार लगाता है।ये फिल्म बेहद गंभीर मुद्दे पर बनी है।

Satish Kaushik | Social Media

फिल्म में अनुपम खेर सतीश कौशल के वकील बने हैं। उन्हीं की वजह से फिल्म में क्लाइमेक्स क्रिएट होता है। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपम खेर जज के सामने बहस करके अपने मुवक्किल को कैसे न्याय दिलाते हैं।

Kaagaz2 Movie | Social Media

इस फिल्म में दर्शन कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।यह सतीश कौशल की आखिरी फिल्म होगी। कौशिक का 09 मार्च, 2023 को निधन हो गया था। उस वक्त उनकी उम्र 67 साल थी।अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन की खबर दी थी।

Satish Kaushik | Social Media

सतीश कौशिक का जन्म 1956 में हरियाणा में हुआ था। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में सतीश कौशिक और अनुपम खेर का इंटरव्यू हुआ। सतीश ने अपने करियर की शुरुआत 1982 में फिल्म मासूम से की थी।

Anupam Kher | Social Media

सतीश कौशिक ने मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना, साजन चले ससुराल जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है।इसके अलावा उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, हम आपके दिल में रहते हैं और तेरे नाम जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

Satish Kaushik | Social Media