Samsung Galaxy Z Flip 5: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च, यहां जानें सभी जानकारी

Raftaar Desk ATI-1

Samsung Galaxy Z Flip 5 को आज (26 जुलाई) को Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 5 के साथ लॉन्च किया गया। नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन पिछले साल के Galaxy Z Flip 4 के सक्सेसर के रूप में आता है और एक नए फ्लेक्स हिंज, एक बड़े कवर डिस्प्ले और एक नए चिपसेट से लैस आता है

Samsung Galaxy Z Flip 5 | Samsung

Samsung Galaxy Z Flip 5 ओवरक्लॉक्ड सीपीयू और जीपीयू कोर के साथ गैलेक्सी के लिए कस्टम Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें वॉटर-रेसिस्टेंट IPX8 बिल्ड है और डिस्प्ले और रियर ग्लास पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 प्रोटेक्शन है

Samsung Galaxy Z Flip 5 | Samsung

Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 5 की शुरुआती कीमत 999 डॉलर (करीब 82,000 रुपये) है, जिसमें 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट आएगा। इसका एक 512GB स्टोरेज मॉडल भी है, जिसमें 12GB रैम शामिल है

Samsung Galaxy Z Flip 5 | Samsung

इसे ब्लू, क्रीम, ग्रेफाइट, ग्रे, ग्रीन, लैवेंडर, मिंट और येलो शेड्स में पेश किया गया है। सैमसंग ने लेटेस्ट फोल्डेबल हैंडसेट के साथ विभिन्न केस ऑप्शन जैसे क्लियर गैजेट, फ्लैप इको-लेदर, फ्लिपसूट और सिलिकॉन से लैस रिंग भी पेश किए हैं

Samsung Galaxy Z Flip 5 | Samsung

Samsung Galaxy Z Flip 5 11 अगस्त से चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की भारत कीमत और उपलब्धता के बारे में विवरण अभी तक सामने नहीं आया है

Samsung Galaxy Z Flip 5 | Samsung

Samsung Galaxy Z Flip 5 के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम Samsung Galaxy Z Flip 5 Android पर बेस्ड OneUI 5.1.1 पर चलता है और इसमें आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम हैं। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है, जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है

Samsung Galaxy Z Flip 5 | Samsung

प्राइमरी डिस्प्ले पिछले साल के मॉडल के समान है। हालांकि, नए हैंडसेट में अब 720x748 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 3.4 इंच सुपर AMOLED फोल्डर-शेप कवर डिस्प्ले, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है

Samsung Galaxy Z Flip 5 | Samsung

Samsung Galaxy Z Flip 5 में 3,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को महज 30 मिनट में शून्य से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। फोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर को भी सपोर्ट करता है

Samsung Galaxy Z Flip 5 | Samsung

Samsung Galaxy Z Flip 5 में भी एक डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/2.2 लेंस और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी सेंसर है

Samsung Galaxy Z Flip 5 | Samsung