America के 12 सिनेमाघरों में रिलीज होगी Ravi Kishan की फिल्म 'महादेव का गोरखपुर'

Abhay Tripathi

भोजपुरी सुपरस्टार सह सांसद रवि किशन की फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' इतिहास रचने को तैयार है।

Ravi Kishan Movie | YouTube

यह भोजपुरी की पहली फिल्म होगी जो पैन इंडिया लगभग 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Ravi Kishan Movie | YouTube

फिल्म की रिलीज डेट 29 मार्च है और इस दिन यह फिल्म ग्लोबल स्तर पर भी रिलीज किया जा रहा है। 

Ravi Kishan Movie | YouTube

जिसके तहत फिल्म को अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। खास बात यह है कि फिल्म सिने प्लेक्स, इनोक्स जैसे बड़े जगहों पर रिलीज की जानी है।

Ravi Kishan Movie | YouTube

फिल्म ''महादेव का गोरखपुर'' की इतनी बड़ी रिलीज की प्लानिंग से अभिनेता रवि किशन गदगद हैं।

Ravi Kishan Movie | YouTube

इस फिल्म में सिद्धार्थ बोडके, उर्वशी रौतेला, रवि किशन, रश्मि देसाई, विजय राज, सोनाली सहगल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Ravi Kishan Movie | YouTube

वे भोजपुरी के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी फिल्म को इतनी बड़ी रिलीज मिल रही है। भोजपुरी समाज के खातिर और फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है। 

Ravi Kishan Movie | Instagram

फिल्म के निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल संकरण हैं। सह निर्माता अरविंद और अमरजीत दहिया हैं। कहानी साईं नारायण ने लिखी है।

Ravi Kishan Movie | YouTube