'Zee Cine Awards 2024' में Rani Mukerji ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का जीता पुरस्कार

Abhay Tripathi

हॉलीवुड में इस वक्त 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी 'ऑस्कर' की चर्चा हो रही है। वहीं भारत में 'जी सिने अवॉर्ड्स' ने धूम मचाया हुआ है।

Rani Mukerji | Social Media

इस बार रानी मुख़र्जी छाई है। जी सिने अवॉर्ड्स में रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

Rani Mukerji | Social Media

रानी ने इस फिल्म में बहुत ही मेहनती और शक्तिशाली महिला का किरदार निभाया है, जो अपने बच्चों को वापस पाने के लिए एक देश से भिड़ती है।

Rani Mukerji | Social Media

सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी अपना जादू कायम रखा था।

Rani Mukerji | Social Media

'जी सिने अवॉर्ड्स' में रानी भूरे रंग की साड़ी में रेड कार्पेट पर बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

Rani Mukerji | Social Media

रानी ने कहा, कि यह पुरस्कार मेरे लिए बहुत खास है। इंडस्ट्री में यह मेरा 27वां साल है और यह देखकर खुशी हो रही है।

Rani Mukerji | Social Media

यह फिल्म केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि एक मां और उसकी ताकत की कहानी है। मेरे लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी था कि यह कहानी दर्शकों तक पहुंचे।

Rani Mukerji | Social Media

रानी ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा, कि आप सब मेरे साथ खड़े रहे जब सभी का मानना था कि कंटेंट वाली फिल्में सिनेमाघरों में नहीं चलेंगी।

Rani Mukerji | Social Media