Abhay Tripathi
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में राम का किरदार रणबीर कपूर निभाने वाले हैं।
जिसके लिए एक्टर जम के मेहनत भी कर रहे हैं और पर्दे पर असली राम जैसे लगने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते।
रणबीर ने तो राम के किदार के लिए कुछ शर्ते भी रखी है जिसका खुलासा नितेश तिवारी ने एक इंटरव्यू में किया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर ने नितेश तिवारी से कहा है कि उन्हें फिल्म में अपने चेहरे या बॉडी पर कोई CGI या VFX नहीं चाहिए।
दरअसल फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास ने राम का किरदार निभाया था और इसके लिए वीएफएक्स का भी इस्तेमाल किया गया था।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी आलोचना की थी। शायद इस बात को ध्यान में रखते हुए एक्टर ने फैसला लिया।
हाल ही में रणबीर कपूर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह राम के किरदार में खुद को ढालने के लिए इंटेंस वर्कआउट करते नजर आए। इसीलिए वो नहीं चाहते कि उनकी सारी मेहनत पर CGI या VFX से पानी फिर जाए।
फिल्म की आधिकारिक घोषणा 17 अप्रैल, 2024 यानी राम नवमी पर होने की उम्मीद है। यह फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली है।