राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर फिटनेस पर दे रहे खास ध्यान, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक जाएंगे

Abhay Tripathi

41 साल के रणबीर कपूर ने 'रामायण' फिल्म के लिए जी जान लगाकर इतनी मेहनत करके काफी तगड़ी बॉडी बनाई है।

Ranbir Kapoor Body Transformation | Pinterest

रणबीर कपूर की 'रामायण' जल्द आ रही है। इसलिए अब वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं।फिल्म के लिए रणबीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor Body Transformation | Pinterest

उनकी मेहनत दिख भी रही है। फिलहाल उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शाता है।

Ranbir Kapoor Body Transformation | Instagram

रणबीर फिलहाल अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं और उनके फिजिकल ट्रेनर ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Ranbir Kapoor Body Transformation | Instagram

इस फोटो में रणबीर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है।रणबीर के फिटनेस ट्रेनर शिवोहम ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें पहली तस्वीर एनिमल फिल्म की है।

Ranbir Kapoor Body Transformation | Instagram

इस फिल्म के लिए रणबीर ने अपना वजन बढ़ाया था। इसके बाद उन्होंने रणबीर की दो और तस्वीरें शेयर की हैं।

Ranbir Kapoor Body Transformation | Instagram

जिसमें उनके सिक्स पैक्स, मसल्स और टोन्ड बॉडी साफ नजर आ रही है। ऐसे में देखा जा सकता है कि वह फिल्म रामायण के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor Body Transformation | Instagram

इससे पहले भी रणबीर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह फिटनेस के लिए तैराकी, पहाड़ी पर चढ़ना, साइकिल चलाना, दौड़ना जैसे वर्कआउट कर रहे थे।

Ranbir Kapoor Body Transformation | Instagram