5 बीमारियों से बचाता है Raagi, लोगों में बढ़ रही डीमांड

Raftaar Desk SP1

अगर व्यक्ति अपने खानपान को सही से पालन करे तो बीमारी उससे कोसों दूर रहेगी। एक ऐसा ही अनाज है रागी, देखने में एकदम गोल मटोल छोटे-छोटे दाने के रूप में होते हैं।

raagi | social media

यह लाल रंग का होता है। दो-तीन दशक पहले तक रागी आमतौर पर अमीर लोगों का भोजन नहीं हुआ करता था इसे सिर्फ गरीबों खाते थे। अमीर लोग इसे हजरत से देखते थे लेकिन जब वैज्ञानिकों ने इसके गुणों की परख की तो यह आजकल पूरी दुनिया का सपोर्ट सुपर फूड बनकर उभरा है। 

संयुक्त राष्ट्र ने इसी साल रागी को सुपर मिलिटेट्स घोषित किया है। रागी आपकी सोच से कहीं ज्यादा गुणकारी और लाभकारी है। आजकल यह हेल्थ फूड स्टोर पर भी मिलने लगा है। रागी में हर वो तत्व मौजूद है जो इंसान के पोषण के लिए जरूरी होते है। रागी में कई तरह के विटामिंस मिनरल्स और फाइबर होते हैं।  इसके साथ ही इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। 

संयुक्त राष्ट्र ने इसी साल रागी को सुपर मिलिटेट्स घोषित | google

जिनमें एंटी कैंसर गुण भी होता है। रागी हार्ट डिजीज से लेकर डायबिटीज और मसल्स के लिए बेहद गुणकारी होता है।  रागी शरीर में होने वाले पांच रोगों को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित होता है। 

बेहद गुणकारी | google

रागी डाईट्री फाइबर से लबालब भरा हुआ एक सुपर फूड है। आपको बता दें कि रागी ग्लूटेन फ्री होती है। इसका ग्लाइकोसैमिक इंडेक्स बहुत कम होता है।

सुपर फूड | google

रागी में 0.38% कैल्शियम 18% डाइटरी फाइबर और 3% फेलोनिक कंपाउंड पाया जाता है।  जिसके कारण यह एंटीबायोटिक और एंटी ट्यूमरजेनिक बन जाता है । इसे खाने के बाद ब्लड शुगर नहीं बढ़ता। 

रागी | google

रागी  कैंसर के जोखिम को बचाव में काफी मददगार होता है। रागी  में एंटी कैंसर गुण होता है।  जो कैंसर के जोखिम को कम करता है।  यह खासकर पेट में कैंसर होने नहीं देता। रागी  में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व सेल्स से फ्री रेडिकल्स निकलते हैं।  जिसके कारण कैंसर कोशिकाओं का पनपना मुश्किल हो जाता है।

रागी में एंटी कैंसर गुण | google

रागी जो फाइबर युक्त होता है।  वह पेट में चिपचिपा पदार्थ में बदल जाता है। यह फैट को अपने जाल में चिपका लेता है।  जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की आशंका बहुत कम हो जाती है। रागी के सेवन से ट्राइग्लिसराइड  का लेवल बहुत कम हो जाता है। और यह हार्ट संबंधी बीमारियों को नहीं होने देता। 

हार्ट संबंधी बीमारियों को नहीं होने देता | google

रागी में मौजूद पॉलीफेनॉल बॉडी के फंक्शन को तेज कर देता है।  जिसके कारण स्किन में हमेशा ग्लोइंग बरकरार  रहता है। और इससे उम्र का असर कम हो जाता है। 

रागी के अंदर सबसे अधिक कैल्शियम होता है।  जो हड्डियों को फौलाद बना देता है। रागी का नियमित  सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं। और इसका फायदा आपको बढ़ती उम्र यानी बुढ़ापे में दिखता है।

अधिक कैल्शियम | google

दो से तीन दशक पहले तक रागी  गरीबों का भोजन मानते थे।  लेकिन अब यह सुपर फूड बन चुका है।  रागी आपकी सोच से कहीं ज्यादा गुणकारी और लाभकारी है।  इससे कैंसर, हार्ट डिजीज,  ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों के जोखिम होने से बचाता है। 

गरीबों का भोजन | google