संदीप सिंह ने मौनी रॉय पर किया अहम खुलासा, दोस्ती में आई दरार!

Anzar Hashmi

फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे कर दिए है। एक वक्त पर संदीप सिंह और मौनी रॉय 'बेस्ट फ्रेंड्स' हुआ करते थे।

Sandeep Singh | Social Media

लेकिन अब संदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि जब से वह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत में फंस चुके हैं। तब से मौनी उनसे बात नहीं करती हैं। संदीप ने यह बताया कि उन्होंने शुरुआत में अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'सफेद' की पेशकश मौनी और अंकिता लोखंडे को की थी।

Sandeep Singh | Social Media

वास्तव में उन दोनों को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी। लेकिन मैं विवाद में फंसने लगा था, इसकी वजह से शायद दोनों ही पीछे हट गईं।

Sandeep Singh | Social Media

संदीप सिंह ने कहा, ''मुझे मौनी रॉय ने गहरा दुख पहुंचा दिया है। वह मेरे सबसे करीबी दोस्तों में शामिल थीं। वह मुझे इंस्टाग्राम पर फाॅलो कर रही थीं। "

Sandeep Singh | Social Media

"हम दोनों साथ में घूमा करते थे। लंच और डिनर पर भी जाते थे। वह जब भी किसी बड़े फिल्ममेकर से मिलना चाहती थी, तो मैं उसके साथ ही जाया करता था।"

Sandeep Singh | Social Media

मैं उनके पति सूरज नांबियार से भी उनकी शादी से बहुत पहले मिला था। लेकिन जब सुशांत सिंह राजपूत विवाद छिड़ा तो वह पहली शख्स थीं, जो पीछे हट गईं और मुझे अनफॉलो कर दिया।

Sandeep Singh | Social Media

संदीप सिंह ने आगे दावा कर दिया कि मौनी ने उनके मैसेज का जवाब देना बंद किया और यहां तक कि अपनी शादी में भी नहीं बुलाया। उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन मैं मौनी को बताना चाहता हूं कि अगर उनके साथ कभी भी कुछ गलत होता है तो मैं उनके पास जाने वाला पहला व्यक्ति रहूंगा"।

Sandeep Singh | Social Media

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। उनके निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया था।

Sandeep Singh | Social Media

2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई सवाल खड़े हुए थे। संदीप सिंह, रिया चक्रवर्ती और अन्य कुछ लोगों पर आरोप लगे थे। सुशांत सिंह राजपूत को पहचान एकता कपूर के टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से मिली थी।

Sandeep Singh | Social Media