Sanjay Leela Bhansali की फिल्म में एक बार फिर दिखेंगी Priyanka Chopra

Abhay Tripathi

हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इतने लंबे समय के बाद अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ मुंबई में आई हैं। 

Priyanka Chopra | Instagram

अब उनके भारत आने के पीछे की एक खास वजह सामने आई है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा कई स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं, जिनमें से एक संजय लीला भंसाली का प्रोजेक्ट भी है।

Priyanka Chopra | Instagram

प्रियंका चोपड़ा के पास भारत में कई फिल्म प्रोजेक्ट चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका का मुंबई दौरा पूरी तरह से अपने काम पर फोकस करने और अधूरे काम पूरा करने के लिए बताया जा रहा है। 

Priyanka Chopra | Instagram

इसके लिए वह लगातार अलग-अलग लोगों से मुलाकात कर रही हैं। इसके साथ ही वह अपने प्रोडक्शन हाउस के काम पर भी फोकस करना चाहती हैं।

Priyanka Chopra | Instagram

वह जल्द से जल्द अपनी आने वाली फिल्म के बारे में घोषणा कर सकती हैं। उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका जल्द ही संजय लीला भंसाली के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।

Priyanka Chopra | Instagram

ऐसी खबरें आई हैं कि प्रियंका ने एक अलग अवधि में सेट किए गए एक्शन प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली से भी मुलाकात की है ।

Priyanka Chopra | Instagram

प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह भी हो सकता कि प्रियंका जल्द ही 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की घोषणा करें। 

Priyanka Chopra | Instagram

प्रियंका को फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में भी देखा गया था, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। बाद में कुछ कारणों से प्रियंका ने यह फिल्म छोड़ दी और कहा जाता है कि फिल्म बंद हो गई है।

Priyanka Chopra | Instagram