पत्नी Priyanka Chopra और बेटी Malti से मिलने भारत आए Nick Jonas

Abhay Tripathi

प्रियंका चोपड़ा तीन दिन पहले बेटी मालती के साथ भारत पहुंची हैं। आज प्रियंका के पति और इंटरनेशनल सिंगर निक जोन्स भी भारत आ गए हैं।

Priyanka Chopra &Nick Jonas | Social Media

मुंबई एयरपोर्ट पर निक जोन्स का एक वीडियो सामने आया है। कहा जा रहा है कि निक, प्रियंका और मालती के लिए मुंबई आए हैं।

Priyanka Chopra & Nick Jonas | Social Media

प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त अंजुला आचार्य और बेटी मालती के साथ 14 मार्च को मुंबई पहुंचीं।

Priyanka Chopra & Nick Jonas | Social Media

प्रियंका एक ज्वैलरी ब्रांड के इवेंट में शामिल हुईं। वह ईशा अंबानी की होली पार्टी में भी शामिल हुई थीं।

Priyanka Chopra & Nick Jonas | Social Media

इसके बाद निक जोन्स भी भारत आ चुके हैं। पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में निक पैपराजी को पोज देते नजर आए।

Priyanka Chopra & Nick Jonas | Social Media

निक के इस वीडियो पर नेटिजन्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। निक जोन्स भारत क्यों आए हैं इसका सटीक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।

Priyanka Chopra & Nick Jonas | Nick Jonas-Instagram

लेकिन जब से प्रियंका और मालती यहां हैं, ऐसी अफवाहें हैं कि निक उनके साथ मुंबई में समय बिताने के लिए भारत आए हैं।

Priyanka Chopra & Nick Jonas | Social Media

इससे पहले भी निक अपने भाइयों के साथ एक कॉन्सर्ट के लिए मुंबई आए थे, प्रियंका उनके साथ नहीं आई थीं।

Priyanka Chopra & Nick Jonas | Nick Jonas-Instagram