Abhay Tripathi
बिग बॉस 16 के बाद चर्चा में आईं प्रियंका चाहर चौधरी अब एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज़ में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज़ में उनके अपॉजिट तुषार कपूर होंगे।
एकता कपूर ने बिग बॉस 16 के दौरान कहा था कि वो एक कंटेस्टेंट को कुछ ऑफर करने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक क्लैप बोर्ड की फोटो पोस्ट की थी, जिसमें दस जून की रात लिखा हुआ था।
क्लैप बोर्ड पर जियो सिनेमा भी लिखा हुआ है, इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि सीरीज़ जियो सिनेमा पर दिखाई जाएगी।
इस सीरीज़ में तुषार कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे। माना जा रहा है कि वो इसमें प्रियंका के ऑपोजिट नज़र आएंगे।
एक्ट्रेस ने हलाकि अपने किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन प्रियंका के फैंस इस नई सीरीज के बारे में अभी से एक्साइटेड हैं।