Durga Pooja 2023: दिल्ली NCR के सबसे फेमस दुर्गा पूजा पंडाल,नवरात्र में माताजी का दर्शन करने एक बार जरूर जाये

Raftaar Desk RPI

सीआर पार्क

दिल्ली में सीआर पार्क का दुर्गा पूजा उतना ही फेमस है जितना बंगाल का पूरे देश में यहां पर 4 भव्य दुर्गा पंडाल लगते है जिसको देखने के लिए पूरे NCR से लोग देखने आते है। इस पंडाल में लगी देवी मां की मूर्ती हर किसी का मन मोह लोती है।

Durga Pooja | Social Media

कश्मीरी गेट

ये पंडाल दिल्ली के सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडालों में से एक है। इस का आयोजन कश्मीरी गेट के बंगाली सीनियर सेकेंड्री स्कूल में किया जाता है। यहां पर हर दिन भक्तों के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रसादों की व्यवस्था की जाती है।

Durga Pooja | Social Media

सिवील लाइंस

दिल्ली के सिवील लाइंस में भी दुर्गा पूजी का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।यहां पर 1914 से दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।

Durga Pooja | Social Media

सेक्टर 26, नोएडा

नोएडा के सेक्टर 26 के कालीबाड़ी मंदिर में सबसे चर्चित दुर्गा पूजा पंडाल लगाया जाता है। खूबसूरत आयोजन के अलावा यहां कई बंगाली फूड्स भी मिलते हैं।

Durga Pooja | Social Media

सेक्टर 15 गुरुग्राम

सेक्टर 15 गुरुग्राम के सबसे बड़े दुर्गा पूजा पंडाल की स्थापना हर साल जाता है। इस दुर्गा पंडाल में आप एकदम बंगाल की दुर्गी पूजा जैसा माहौल रहता है।यहां पर पवित्र प्रसाद के रूप में मछी-भात दिया जाता है।

Durga Pooja | Social Media

मिंटो रोड

दिल्ली के मिंटो रोड का दुर्गा पंडाल सबसे प्राचीन पंडालो में से एक है। यहां पर एक लंबे समय से दुर्गा पूजा मनाया जाता है। यहां पर देवी मां के प्रतिमा का दर्शन करने लोग दूर-दूर से आतो है।

Durga Pooja | Social Media

नेहरु प्लेस

नेहरु प्लेस की दुर्गा पूजा और पंडाल हर साल अलग तरीके से मनाई जाती है। नवरात्रि के दिनों में पंडाल के आसपास मेला भी लगता है।

Durga Pooja | Social Media

राजीव चौक

यहां पर मां दुर्गा का सबसे भव्य पंडाल लगता जाता है। आप यहां पर बंगाली पूजा के साथ-साथ आप धुनुची डांस का भी मजा उठा सकते हैं। जो पूरे इलाके में काफी फेमस भी है

Durga Pooja | Social Media