Nora Fatehi: डांसिंग क्वीन नोरा ने किया खुलासा, पॉपुलर एक्टर को डेट करने की मिली थी सलाह

Raftaar Desk - M1

अभिनेत्री नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपने लिए खास जगह बनाई है। इसके अलावा उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। मुख्य रूप से नोरा अपने डांस के लिए जानी जाती हैं

Nora Fatehi | @Instagram

फिल्म 'सत्यमेव जयते' में अपने 'दिलबर' गाने से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। एक्ट्रेस ने फिल्म 'रोअर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' (2014) के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया

Nora Fatehi | @Instagram

एक्ट्रेस अपने शानदार डांस मूव्स और खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। नोरा कई हिट गानों और म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं, जिसे देखने के बाद दर्शक उनकी हर अदा पर अपना दिल हार बैठे

Nora Fatehi | @Instagram

एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पीआर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है

Nora Fatehi | @Instagram

एक मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा,  “एक बात जो मुझे लगातार बताई गई है वह यह है कि, आप जानते हैं, लोगों को डेट करना चाहिए, विशिष्ट लोगों और प्रसिद्ध अभिनेताओं को डेट करना चाहिए और पीआर के लिए डेट करना चाहिए

Nora Fatehi | @Instagram

मैंने उनमें से किसी की भी बात नहीं सुनी। मुझे खुशी है कि मैंने किया था। मैं नियम बनाती हूं और अपनी शर्तों पर काम करती हूं। सफलता मेरे पास किसी दूसरे शख्स या किसी पॉपुलर एक्टर की वजह से नहीं है

Nora Fatehi | @Instagram

नोरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू को देखने के बाद कुछ नेटिजन्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उनके सपोर्ट में भी नजर आए

Nora Fatehi | @Instagram

एक यूजर ने लिखा, "उसने अभिनेता को डेट नहीं किया बल्कि सीधे मालिक के पास चली गई," जबकि दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "वह सही हैं और वह बहुत लंबा सफर तय कर चुकी हैं।" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "केवल अंगद बेदी को डेट किया, हाहा और अब सुकेश के बाद शादीशूदा भूषण कुमार के पास पहुंच गई हैं

Nora Fatehi | @Instagram