Raftaar Desk RPI
पहला दिन-नारंगी कलर
नवरात्री के पहले दिन माता शैलपुत्री की अराधना की जाती है।इस दिन का शुभ रंग नारंगी होता है। नारंगी रंग माता शैलपुत्री का पसंदीदा रंग है। इस लिए नवरात्री के पहले दिन नारंगी रंग का वस्त्र पहन कर मां की आराध्ना करनी चाहिए।
दूसरा दिन - सफेद कलर
नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन का शुभ रंग सफेद होता है। इसलिए माता के ब्रहमचारिणी रूप की पूजा करते समय सफेद रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।
तीसरा दिन-लाल कलर
नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की आराध्ना की जाती है। मां के इस रूप की पूजा लाल रंग के वस्त्र पहनकर करनी चाहिए। लाल रंग भव्यता और वीरता का प्रतीक होता है।
चौथा दिन-नीला कलर
नवरात्री का चौथा दिन माता कुष्मांडा का है। इस दिन का शुभ रंग नीला मानी जाता है। इसलिए इस दिन माता की आराध्ना नीला वस्त्र धारण करके करना चाहिए। नीला रंग धन और समृधि का प्रतीक है।
पांचवा दिन-पीला कलर
नवरात्रि का 5वां दिन स्कंदमाता को समर्पित है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इसलिए मां स्कंदमाता की आराधना के दौरान पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
छठवां दिन-हरा कलर
नवरात्रि के छठे दिन कात्यायनी मां की पूजा की जाती है। देवी के इस स्वरूप की उपासना हरे रंग के वस्त्र पहनकर करनी चाहिए। ये रंग खुशी और उत्साह का रंग है।
सातवां दिन-भूरा कलर
नवरात्रि का 7वां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इनकी पूजा भूरे रंग के वस्त्र पहनकर करनी चाहिए। इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
आठवां दिन-बैगनी कलर
नवरात्री का 8वा दिन मां महागोरी को समर्पित है। मां के इस स्वरूप की पूजा बैगनी रंग के कपड़े पहनकर करनी चाहिए। ये रंग समृद्धि और शालीनता का प्रतीक है।
नौवां दिन- पीकाक ग्रीन कलर
नवरात्रि का 9वां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन देवी की पूजा पीकाक ग्रीन कलर के कपड़े पहनकर करनी चाहिए। इस दिन मोरपंखी हरे रंग के कपड़े पहनने से अपने अंदर करुणा और ताजगी का संचार होता है।