Neetu Kapoor ने बताया, 'पसेसिव बॉयफ्रेंड थे ऋषि कपूर, पार्टी करने पर लगाई थी पाबंदी'

Anzar Hashmi

वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर और ज़ीनत अमान ने करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में शिरकत की। इस शो में नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर से जुड़ी काफी बातें शेयर कीं।

Neetu Kapoor | Social Media

नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर एक पसेसिव बॉयफ्रेंड हुआ करते थे। उनको चाहिए होता था कि नीतू हमेशा उनके आसपास रहें।

Neetu Kapoor | Social Media

नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर ने उनके पार्टियों पर जाने पर भी रोक लगाई हुई थी।

Neetu Kapoor | Social Media

शो में एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ रिश्तों पर बताया कि ‘हमने साथ में बहुत अच्छा समय गुजारा था, खासकर यश के साथ। हम रात में पार्टी भी करते थे, जिसमें हम अंताक्षरी भी खेला करते थे।'

Neetu Kapoor | Social Media

एक्ट्रेस ने आगे ये भी कहा कि ' मैं रिलेशनशिप में थी और मेरी मां बहुत स्ट्रिक्ट थी, ऊपर से बॉयफ्रेंड भी वैसा ही मिल गया। इस वजह से मैं उन दोनों के बीच फंस गई थी '।

Neetu Kapoor | Social Media

नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने साल 1980 में शादी रचाई थी। जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली । नीतू ने बताया कि शादी से पहले ही वो 15 साल काम कर चुकी थीं, इसलिए उन्होंने काम से दूरी बना ली थी।

Neetu Kapoor | Social Media