National Mountain Climbing Day 2023: मॉनसून में लें ट्रेकिंग का मजा, Trekking के लिए मशहूर हैं ये 5 ट्रैक

Raftaar Desk - P1

Triund Trek

त्रियुंड ट्रेक हिमालय की धौलाधार पर्वत श्रृंखला में स्थित है। ये ट्रेक मेक्लोडगंज के पास से शुरू होता है और आपको घने जंगलों तक ले जाता है

Triund Trek | Social Media

Triund Trek

समुद्र तल से 9350 फीट की ऊंचाई पर स्थित त्रिउंड ट्रेक उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है।त्रिउंड से धौलाधार पर्वत श्रृंखला और कांगड़ा घाटी के बेहद मनमोहक दृश्य दिखाई देते हैं

Triund Trek | Social Media

Naina Peak 

नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी है नैना पीक। समुद्र तल से 8622 फीट की ऊंचाई पर स्थित नैना पीक को चीना पीक के नाम से भी जाना जाता है। यहां कभी चीना नाम के एक बाबा रहते थे, इस कारण इसको चीना पीक के नाम से भी जाना जाता है

Naina Peak | Social Media

Naina Peak 

इसकी चोटी पर आज भी चीना बाबा का छोटा सा मंदिर बना है। यहां से आप नैनीताल शहर की सुंदरता का बर्ड आई व्यू ले सकते हैं

Naina Peak | Social Media

Goecha La Trek

सिक्किम में मौजूद गोइचा ला ट्रेक दुनिया भर के ट्रेकर्स के बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहां से आप हिमालय को बेहद करीब से देख सकते हैं। यहां से दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा का भी मनोरम दृश्य दिखाई देता है

Goecha La Trek | Social Media

Goecha La Trek

समुद्र तल से 16,207 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस ट्रेक पर जाने और युकसोम तक वापस आने में व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 दिनों का समय लगता है

Goecha La Trek | Social Media

Tadiandamol Trek 

तांडियादामोल ट्रेक कर्नाटक के कुर्ग में है। अपने ट्रेकिंग के शौक को पूरा करने के साथ आप यहां घने जंगलों और खूबसूरत विदेशी फूलों के साथ बहती नदियों का नजारा देख सकते हैं

Tadiandamol Trek | Social Media

Tadiandamol Trek 

अगर आप दक्षिण भारत में रहते हैं, तो आप आपको ट्रेकिंग का शौक पूरा करने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। तांडियामोल ट्रेक पर आप इस शौक को आसानी से पूरा कर सकते हैं

Tadiandamol Trek | Social Media

Hampta Pass Trek 

हाम्टा पास ट्रेकिंग के शौकीन लोगों के लिए पसंदीदा जगह है। ये ट्रेक कुल्लू घाटी के हाम्टा पास से शुरू होकर स्पीति घाटी पर खत्म होता है

Hampta Pass Trek | Social Media

Hampta Pass Trek 

हजारों ट्रेकर इस पर्यटन स्थल पर ट्रेकिंग के लिए पहुंचते हैं। अगर आप ट्रेकिंग पहली बार कर रहे हैं, तो ये ट्रेक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है

Hampta Pass Trek | Social Media