Munawar Faruqui: गरीबी में पला-बढ़ा एक ड्राइवर का बेटा कैसे बन गया इतना बड़ा स्टार

Abhay Tripathi

आप stand-up कॉमेडी देखना पसंद करते हैं तो आप मुनव्वर फारुकी नाम से परीचित होंगे। मुनव्वर स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया का एक जाना माना नाम है। इन दिनों मुनव्वर बिग बॉस के घर में हैं और ट्रॉफी के बेहद करीब हैं।

Munawar Faruqui | Pinterest

मुनव्वर फारूकी एक बेहतरीन स्टैंड अप कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक अच्छे रैपर और लेखक भी हैं। शुरुआत में वह धर्म और राजनीति पर कॉमेडी की वजह से सुर्खियों में रहते थे।

Munawar Faruqui | Pinterest

मुनव्वर के जोक्स के खिलाफ प्रोटेस्ट और फिर उनके खिलाफ FIR के बाद मुनव्वर सुर्खियों में आए थे। साल 2022 में मुनव्वर ने कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप में हिस्सा लिया और उसके विनर बने। इस शो के दौरान ही पता चला था कि मुनव्वर शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है।

Munawar Faruqui | Pinterest

आज के समय में बेहतरीन लाइफ जी रहे मुनावर फारूकी के जीवन का शुरुआती समय काफी संघर्ष पूर्ण रहा है। वर्ष 2008 में उनके पिता बीमार हो गए थे, जिसके चलते 14 की उम्र में ही उन्हें अपने घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ी थी। वो पांचवी के बाद स्कूल भी नहीं जा पाए थे।

Munawar Faruqui | Munawar Faruqui-Instagram

परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ ही उनके ऊपर अपनी तीन बहनों की शादी की जिम्मेदारियां भी थी। जिसके बाद मुनव्वर फारूकी की स्टैंड अप कॉमेडी में रुचि बढ़ने लगी। जिसे टाइम पास नहीं बल्कि अपना पेशा बना लिया और 2019 में अपना पहला शो मुंबई के मलाड में प्रदर्शित किया।

Munawar Faruqui | Munawar Faruqui-Instagram

मुनावर वर्तमान में बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं और टॉप 5 में अपनी जगह भी बना चुके हैंं। शो के दौरान उनकी पर्सनल लाइफ भी खुल के आई।

Munawar Faruqui | Munawar Faruqui-Instagram

कुछ दिन पहले ही शो में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें मीडिया रपोर्टर्स ने मुनव्वर को अपने सवालों के कठघरे में खड़ा किया। मुनव्वर ने बड़े ही बारीकी से उन सभी सवालों का जवाब दिया और कहा- मैं जीतकर ही जाऊंगा।

Munawar Faruqui | Munawar Faruqui-Instagram

बिग बॉस17 का फिनाले काफी करीब है और पूरे सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारूकी ट्रैंड कर रह है। वहीं ऐसी भी रिपोर्ट आ रही है मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के विनर बनेगे।

Munawar Faruqui | Pinterest