Mumbai Tourist Places: मुम्बई में घूमने के लिए ये हैं 8 प्रमुख जगह, बनाएं इन जगहों पर घूमने की प्लानिंग

Raftaar Desk ATI-1

गेटवे ऑफ़ इंडिया, मुंबई

मुम्बई के पर्यटन स्थलों में से सबसे प्रसिद्ध, गेटवे ऑफ़ इंडिया प्रतिक है हिन्दू और मुस्लिम धर्म की एकता का। ये विजय मेहराब राजा जॉर्ज 5 और रानी मैरी के भारत आने के उपलक्ष मैं बनाई गई थी, जो की ब्रिटिश राज के जाने माने वास्तुकार, जॉर्ज वित्तेत ने डिज़ाइन की थी

गेटवे ऑफ़ इंडिया | Social Media

जुहू बीच

मुंबई के 10 प्रमुख पिकनिक स्पॉट में से एक, जुहू बीच मुंबई के नार्थ सेण्टर से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर है। यह बीच अरब सागर की ख़ूबसूरत समुन्द्र तट पर बसा हुआ है। अगर आप जुहू बीच की सैर पर निकले हैं तो शाम होने का इंतज़ार करें क्यूंकि यहाँ के बेहद रमणीय सूर्यास्त को देखे बिना आपका जुहू बीच आना अधूरा सा रह जायेगा

जुहू बीच | Social Media

एलीफैंटा केव्स

एलीफैंटा आइलैंड (Elephanta Island) मुंबई के तट से कुछ दुर एक आइलैंड है। यह भारत के सबसे मनोहर और प्राचीन स्थानों मेंसे एक है। यदि आप मुंबई के दर्शनीय स्थल की सैर पर निकले हैं तो आपको एलीफैंटा की खूबसूरती के दर्शन करना काफी ज़रूरी है

एलीफैंटा केव्स | Social Media

मरीन ड्राइव

मरीन ड्राइव (Marine Drive) एक 3 किलोमीटर लम्बी छह मार्ग वाली सड़क है जो दक्षिण मुंबई से उत्तर मुंबई के तट तक फैली हुई है। मालाबार हिल के तलहटी पर स्थित यह सी अकार की सड़क नरीमन पॉइंट और बाबुलनाथ को जोड़ती है

मरीन ड्राइव | Social Media

हाजी अली दरगाह

हाजी अली की दरगाह (Haji Ali Dargah) मुंबई के धार्मिक स्थलों में से एक सबसे अद्भुत और प्रतिष्ठित पर्यटक स्थल है। समुन्द्र के बीच में तैरती ये दरगाह आपको भावविभोर कर देगी। यह इंडो-इस्लामिक धार्मिक स्थल उन्नीसवीं सदी में बनाया गया था और यह पीर हाजी अली शाह बुखारी को समर्पित है

हाजी अली दरगाह | Social Media

हैंगिंग गार्डन्स ऑफ़ मुंबई

मालाबार पहाड़ी के पश्चिमी छोर पर स्थित हैंगिंग गार्डन्स ऑफ़ मुंबई बहुत ही जाने माने मुम्बई के पर्यटन स्थलो में से एक है। फ़िरोज़शाह मेहता गार्डन्स के नाम से प्रसिद्द यह मुम्बई दर्शनीय स्थल काफी बेहतरीन पिकनिक स्पॉट भी है। यह गार्डन पेड़ों से घिरा हुआ है और इसकी हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करती है

हैंगिंग गार्डन्स ऑफ़ मुंबई | Social Media

ग्लोबल विपस्सना पैगोडा

मुंबई के दर्शनीय स्थल की सूची में भले ही ग्लोबल विपस्सना पैगोडा का नाम थोड़ा नीचे आता हो लेकिन यह निसंदेह ही एक ऐसी जगह है जिसे आप ज़रूर देखना चाहेंगे। यह सीमाचिन्ह शांति का प्रतीक है जो की गौतम बुद्धा को समर्पित है

ग्लोबल विपस्सना पैगोडा | Social Media

पोवई झील

मुंबई में घूमने वाली जगह में से एक सबसे ख़ूबसूरत जगह है, पोवई झील। पोवई की वादियों में बसी ये छोटी सी कृत्रिम झील शोर भरे शहर में शान्ति का एक अलग ही एहसास दिलाती है। इस तालाब में मगरमछ, बतख, बुलबुल, और न जाने कितने प्रकार के जीव जंतु रहते हैं

पोवई झील | Social Media