Mahendra Singh Dhoni: देश के माही क्रिकेट के साथ खेती के भी है धुरंधर, जाने इनका Watermelon कनेक्शन

Raftaar Desk - P1

Social Mediaपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताएंगे कि धोनी अपने फॉर्महाउस में क्या-क्या उगाते हैं। होमटाउन रांची में धोनी का एक फॉर्म हाउस है, जहां वो खेती करते हैं और कई चीज़ें उगाते हैं.

Mahendra Singh Dhoni | Social Media

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को वॉटरमेलन काफी प्रिय लगता है। इसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में दिया था।

Mahendra Singh Dhoni | Social Media

धोनी ने बताया कि उन्होंने पहले वॉटरमेनल से फामिंगा की शुरुआत की। उसके बाद पपीता लगाया । फिर एक वक़्त आया जब हमने फलों के बहुत से पेड़ लगाए। अमरूद से पेड़ लगाए. इसके अलावा पाइन एप्पल लगा हुआ है।

Mahendra Singh Dhoni | Social Media

ड्रैगन फ्रूट, हल्दी, अदरक. यह बड़ा फॉर्म है, तो मैंने सोचा जहां से भी ट्रैक्टर जाने का रास्ता है। उसके दोनों तरफ हम आम के पेड़ लगाएंगे।

Mahendra Singh Dhoni | Social Media

धोनी ने बताया कि वे करीब 40 एकड़ ज़मीन पर खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान उन्हें खेती में ज़्यादा वक़्त बिताने का मौका मिला था। यहां धोनी फल से लेकर सब्ज़ियों तक, काफी कुछ उगाते हैं।

Mahendra Singh Dhoni | Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी के फॉर्म हाउस में कई तरह की गाय भी हैं, जिनका वो दूध भी बेचते हैं। इसके अलावा भी उनके फॉर्म हाउस में कई जानवर हैं।

Mahendra Singh Dhoni | Social Media

बीते कुछ महीनों पहले (8 फरवरी को) ही धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के ज़रिए एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो अपने फॉर्म में ट्रैक्टर के ज़रिए खेती करते हुए दिख रहे थे।

Mahendra Singh Dhoni | Social Media

धोनी की इस वीडियो को खूब प्यार मिला था। वीडियो को 53 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया था।

Mahendra Singh Dhoni | Social Media