Mrunal Thakur: टीवी शो से लेकर फिल्मों तक का आसान नहीं था मृणाल का सफर

Raftaar Desk - M1

मृणाल ठाकुर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। मृणाल अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मृणाल ठाकुर का नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में आता है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की है

Mrunal Thakur | @Instagram

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का जन्म 1 अगस्त 1992 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उन्होंने मुंबई के किशनचिंद चेल्लाराम कॉलेज से मास मीडिया में अपना ग्रेजुएशन किया है

Mrunal Thakur | @Instagram

मृणाल ठाकुर ने साल 2012 में सीरियल 'मुझसे कुछ कहती है ये खामोशियां' से अपने करियर की शुआत की थी। इसके बाद भी मृणाल कई टीवी सीरियल्स में नजर आईं, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली

Mrunal Thakur | @Instagram

कई सीरियरल करने के बाद मृणाल एकता कपूर के फेमस टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में नजर आईं। कुमकुम भाग्य में मृणाल ने लीड एक्ट्रेस सृति झा की छोटी बहन बुलबुल का सेकेंड लीड किरदार निभाया था

Mrunal Thakur | @Instagram

बुलबुल के किरदार में मृणाल ने घर-घर में जानी जाने लगीं। इसके बाद एक्ट्रेस साल 2016 में शरद चंद्र त्रिपाठी संग नच बलिए में भी दिखाई दीं थी

Mrunal Thakur | @Instagram

मृणाल का करियर मराठी फिल्म से शुरू हुआ था, लेकिन उन्हें पहचान लव सोनिया फिल्म से मिली थी। इस फिल्म में उनके काम को बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद वह मेन लीड के तौर पर साल 2019 में जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस में नजर आई थीं। 'बाटला हाउस' के बाद मृणाल के सितारे बदले और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई

Mrunal Thakur | @Instagram

मृणाल ठाकुर साल 2020 में घोस्ट स्टोरी, साल 2021 में तूफान और शाहिद कपूर के साथ 'जर्सी' में लीड किरदार में नजर आई है। वही उनकी पेन इंडिया फिल्म 'सीता रामम' को बहुत ज्यादा पसंद किया गया

Mrunal Thakur | @Instagram

इस फिल्म से एक्ट्रेस ने अपना साउथ डेब्यू भी किया था. हाल में मृणाल लस्ट स्टोरी 2 में नजर आईं। वहीं अगली बार वह मेड इन हेवन के सीजन 2 में भी दिखाई देंगी

Mrunal Thakur | @Instagram