WPL Auction: ऑक्शन की टॉप 5 सबसे महंगी खिलाड़ियों में 3 भारतीय, देखें पूरी लिस्ट

Raftaar Desk - A2

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए आयोजित हुए ऑक्शन में स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

Smriti Mandhana | instagram

विमेंस प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी एश्ले गार्डनर रहीं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी गार्डनर को गुजरात जाएंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

Ashleigh Gardner | social medi

इंग्लैंड की खिलाड़ी नताली साइवर भी काफी महंगी बिकीं। इंग्लैंड की ऑलराउंडर साइवर को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा भी ऑक्शन में चर्चा का विषय बनी रहीं। दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा।

Deepti Sharma | twitter

दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्ज को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। जेमिमा ने हाल ही में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ा है।

Jemimah Rodrigues | twitter