Threads: Twitter को कड़ी टक्कर देने आ गाया Meta का 'ट्विटर किलर', 4 घंटों में 50 लाख यूजर ने किया डाउनलोड

Raftaar Desk - P1

सोशल मीडिया फर्म मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार रात नई माइक्रो ब्लागिंग साइट Threads (थ्रेड्स) को लॉन्च किया। इसे Twitter का कॉम्पिटिटर माना जा रहा है।

Threads | Social Media

कुछ यूजर्स इसे 'ट्विटर किलर' भी नाम दे रहे हैं। ट्विटर के दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं।

Threads | Social Media

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि सिर्फ दो घंटों में Threads से 20 लाख लोग जुड़ गए। चार घंटे बाद इसकी संख्या बढ़कर 50 लाख के पार पहुंच गई।

Threads | Social Media

इसे अभी 100 देशों में लॉन्च किया गया है। यूरोपियन यूनियन में रेगुलेटरी चिंताओं की वजह से इसे लॉन्च नहीं किया गया है।

Threads | Social Media

Twitter की तरह ये भी टेक्स्ट-बेस्ड प्लेटफॉर्म है। इस पर 500 कैरेक्टर तक लंबे थ्रेड्स पोस्ट पब्लिश कर सकते हैं। इस पर लिंक, फोटो और वीडियो भी शेयर किए जा सकते हैं।

Twitter | Social Media

वीडियो 5 मिनट तक लंबे हो सकते हैं। बुधवार रात करीब 11.30 बजे इसे लॉन्च किया गया है।

Threads | Social Media

यह यूजर्स को फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा फॉलो किए गए अकाउंट को फॉलो करने की सुविधा देगा।

Twitter | Social Media

साथ ही यूजर्स को इंस्टाग्राम वाला यूजर नाम रखने की अनुमति भी मिलेगी।

Instagram | Social Media

अब लोग इसे आप Google Play Store/ Apple Play Store पर जाकर डाउनलोड करें।

Google Play Store | Social Media

Bluesky और Mastodon जैसे ट्विटर जैसे प्लेटफार्मों पर यूजर्स और गतिविधि में वृद्धि देखी गई।

Twitter | Social Media

Bluesky, जिसे ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी द्वारा लॉन्च किया गया था और अब बीटा मोड में है।

Twitter | Social Media

ट्विटर हर दिन नए-नए फरमान जारी कर रहा है। एक दिन पहले ही ट्विटर ने बिना ब्लू टिक वाले यूजर्स की पोस्ट संख्या निर्धारित की थी।

Elon Musk | Social Media

कंपनी ने बिना ब्लू टिक वाले यूजर्स के ट्वीटडेक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

Twitter | Social Media

मस्क के इन फैसलों का काफी विरोध भी किया जा रहा है और यूजर्स ट्विटर का अल्टरनेटिव भी तलाश रहे हैं। ऐसे में मेटा के नए एप को लॉन्च करना फायदे का सौदा हो सकता है।

Twitter | Social Media