BIG BOSS 17: मिलिए Bigg Boss17 के कंटेस्टेंट्स से, जो शो में मचा रहे है धमाल

Raftaar Desk RPI

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

Big Boss 17 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स में सबसे पहला नाम मशहूर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन है। अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस अभिनेत्री है और विक्की जैन एक बिजनसमैन है।

BIG BOSS 17 | Social Media

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट

कंटेस्टेंट्स लिस्ट में दूसरा कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट है। ये दोनों टी.वी. धारावाहिक 'गुम हैं किसी के प्यार में' में अपने किरदार के लिए फेमस है।दोनों असल जिंदगी में पति पत्नी हैं और टीवी पर भी साथ में काम कर चुके हैं।

BIG BOSS 17 | Social Media

ईशा मालवीय और अभिषेक

ईशा मालवीय और अभिषेक एक जमाने में रिलेशनशिप में थे। उन्हें 'उडारियां' सीरियल की वजह से जाना जाता है।जब ईशा और अभिषेक का सीरियल खत्म हुआ तो दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आने लगी थी।ब्रेकअप के बाद एक बार फिर ये दोनो Big boss में साथ नजर आने वाले है।

BIG BOSS 17 | Social Media

मुनव्वर फारूकी

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को कौन ही नहीं जानता होगा।कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' के विनर भी रहे हैं। अब मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 में धमाल मचाने वाले हैं।

BIG BOSS 17 | Social Media

सोनिया बंसल

सोनिया पेशे से एक्ट्रेस हैं। उन्होंने राहुल रॉय और शक्ति कपूर के अपोजिट फिल्म 'गेम 100 करोड़ का' से साल 2022 में डेब्यू किया था।

BIG BOSS 17 | Social Media

अनुराग डोभाल

देहरादून से आने वाले अनुराग डोभाल को यूके-07 राइडर के नाम से जाना जाता है। ये पेशे से यूट्यूबर, मोटो व्लॉगर और बाइक राइडर हैं।

BIG BOSS 17 | Social Media

मनारा चोपड़ा

मनारा चोपड़ा रिश्ते में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजन लगती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 'जिद' फिल्म से डेब्यू किया था।

BIG BOSS 17 | Social Media

जिगना वोरा

बिग बॉस 17 में जिगना वोरा भी हिस्सा ले रही हैं जो मुंबई में क्राइम रिपोर्टर के तौर पर जानी जाती थीं। वह सुर्खियों में तब रही थीं जब अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन के चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा था।

BIG BOSS 17 | Social Media

सनी आर्या और अरुण श्रीकांत माशेट्टी

इस लिस्ट में अगला नबंर सनी आर्या और अरुण श्रीकांत माशेट्टी है।सनी आर्या एक फेमस यूटूबर है और अरुण श्रीकांत माशेट्टी एक सोशल मीडिया फनी कंटेंट क्रिएटर है।

BIG BOSS 17 | Social Media

रिंकू धवन और नाविद सोले

कहानी घर घर की’ सीरियल से मशहूर होने वाली रिंकू धवन भी 'बिग बॉस 17' का हिस्सा हैं। और नावेद सोले का भी नाम है, नाविद एक लंदन बेस्ड फार्मासिस्ट हैं। वह खुद को बायसेक्सुअल बताते हैं और उनकी उम्र 29 साल है।

BIG BOSS 17 | Social Media

फिरोजा खान उर्फ खानजादी

फिरोजा खान उर्फ खानजादी पेशे से रैपर है। वह असम की रहने वाली हैं।

Firoza Khan | Social Media

सना रईस खान

सना रईस खान पेशे से लॉयर हैं। कहा जाता है कि वह उन वकीलों में से एक रही हैं जिन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान -के ड्रग्स केस पर काम किया था।

pc