Monsoon Alert: मानसून में झटपट बनाये ये 9 स्वादिष्ट डिश, जिन्हे खाकर आ जायेगा मज़ा

Raftaar Desk USI-1

चटपटी समोसा चाट: मानसून का मौसमआते ही हमारा मन अक्सर चटपटे और मजेदार स्नैक्स खाने का करता है. पकौड़े, कचौरी और गर्मागर्म समोसे देखते ही आपके मुँह में पानी आ जाता हैं और आप खुद को इन्हें खाने से रोक नहीं पाते हैं. इन सब स्नैक्स में समोसा हर किसी का फेवरेट होता है. घर पर जल्द समोसा चाट बनाये और मजे से खाये।

MONSOON TASTY FOOD | Social Media

मिर्ची भाजी/पकोड़ा: दक्षिण भारत में इसे मिर्ची भाजी कहते हैं और नॉर्थ इंडिया में कुछ लोग इसे मिर्च पकोड़ा कहते हैं। यह मिर्च बहुत तीखी नहीं होती। इसे बीच से चीरकर इसके बीज निकालकर इसमें मसाला भरा जाता है और बेसन के घोल में डुबोकर तला जाता है। बारिश के दौरान चाय के साथ इस स्ट्रीट फूड का लोग खूब आनंद उठाते हैं।

MONSOON TASTY FOOD | Social Media

मसाला मैगी: मैगी हर किसी की फेवरेट होती है। घरों में जैसी मैगी हम खाते हैं, स्ट्रीट वेंडर्स इसमें कई चीज़ो का प्रयोग करके इसे बनाते हैं। वे लोग इसमें अपनी खुद की सीजनिंग्स जोड़ते हैं और इसे देसी तड़के के साथ सर्व करते हैं। तो अब आप भी इसे घर पर झटपट बनाये और मजे लेकर खाये।

MONSOON TASTY FOOD | Social Media

वड़ा पाव: महाराष्ट्रीयन खूब मिर्च-मसाला खाने के शौकीन होते हैं। उनके व्यंजन जैसे मिसल पाव, सेव पुरी, वड़ा पाव टेस्ट बड्स को तृप्त करने के लिए काफी है। आलू बोंडा के साथ मक्खन लगा पाव और साथ में तीखी सींगदाना की चटनी मानसून के लिए एकदम सही है। वीकेंड में परिवार के साथ गरम चाय और वड़ा पाव का कॉम्बिनेशन आपकी छुट्टी को और भी मजेदार बना देगा।

MONSOON TASTY FOOD | Social Media

मसाला पूरी: जिस तरह आलू टिक्की चाट उत्तर भारतीयों के लिए एक इमोशन है, उसी तरह दक्षिण भारत में मसाला पुरी है! यह हरी मटर से बनी मसालेदार करी होती है, जिसमें करारी पूड़ी को क्रश करके डाला जाता है और इसके ऊपर टमाटर, प्याज, गाजर, हरा धनिया, सेव आदि डाला जाता है। इसे आप बहुत आसानी से घर पर बनाकर कहा सकते हैं।

MONSOON TASTY FOOD | Social Media

गोलगप्पे और चाट: भारतीयों की सबसे फेवरेट स्नैक्स में गोलगप्पे और चाट तो शामिल होते ही हैं। इसे भारत की अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। इमली की खट्टी-मीठी चटनी, चाट मसाला और मैश्ड पोटैटो के साथ पानीपुरी या गोलगप्पे आपके दिन को बना देंगे। इसे आप आसानी से अपने घर में बना कर कहा सकते हैं, और इमली के पानी के चटकारे ले सकते हैं।

MONSOON TASTY FOOD | Social Media

पाव भाजी: यह एक और महाराष्ट्रीयन व्यंजन है, जो बहुत स्वादिष्ट होता है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं। इसकी भाजी को कई सारी सब्जियों को मैश करके बनाया जाता है। करी की सब्जियों करी में आमतौर पर आलू, प्याज, गाजर, मिर्च, मटर, शिमला मिर्च और टमाटर डाल सकते हैं। लोग इसे अलग-अलग तरीके से भी बनाते हैं। आप भी इसे अपने पसंद के अनुसार बना सकते हैं।

MONSOON TASTY FOOD | Social Media

मोमो: मोमो सिर्फ मानसून में ही नहीं, हर सीजन में अच्छे लगते हैं। मगर बरसात में लहसुन और लाल मिर्च की तीखी चटनी और मेयोनेज के साथ चिकन या वेज मोमोज की प्लेट के अलग ही मजे हैं। मोमो की कई वैरायटी हैं, तो आपको जो मोमो पसंद हो आप उनका मजा ले सकते हैं क्युकी इन्हे घर में बनाना हे बेहद ही आसान।

MONSOON TASTY FOOD | Social Media

चीले: बरसात में चीले बनना बेहद ही आसान हैं लोग ज्यादातर मानसून में चीले खाना पसंद करते हैं , ये कई प्रकार के होते हैं जैसे बेसन, आता और सूजी यह खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होते हैं। तो घर पर आसानी से बनाये और मज़े से खाये।

MONSOON TASTY FOOD | Social Media