प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही भगवान राम के सबसे पॉपुलर भजन को बनाए अपनी कॉलर ट्यून

Abhay Tripathi

मेरे घर राम आए हैं

'मेरे घर राम आए हैं' गाने को तो हर किसी ने सुना होगा यह गाना हर तरफ धूम मचा रहा है। इस गाने में जुबिन नौटियाल और पायल देव ने आवाज दी। इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। इस गाने को भी पीएम मोदी ने शेयर किया है।

Mere Ghar Raam Aaye Hain | YouTube

राम आएंगे आएंगे राम आएंगे

आपने भी इस गाने को जरूर सुना होगा। छपरा के माला गांव की स्वाति मिश्रा ने इस गाने को अवाज दी है। इस गाने के बोल हैं 'राम आएंगे आएंगे राम आएंगे'। ये गाना भी पीएम मोदी को काफी पसंद आया है।

Ram aayenge | YouTube

अयोध्या में जयकारा गूंजे

अयोध्या में जयकारा गूंजे’ को विकास ने आवाज दी है। इस भजन के बोल महेश कुकरेजा ने लिखे हैं। यह भजन भी इन दिनों छाया हुआ है। लोगों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने इस गाने को शेयर किया था।

Ayodhya Mai Jaykara Gunje | YouTube

युग रामराज का आ गया

हंसराज रघुवंशी का गाना 'युग रामराज का आ गया' इन दिनों ये गण भी काफी वायरल हो रहा है। इस भजन की शूटिंग उतराखंड के देहरादून में हुई है।

Yug Ram Raj Ka | YouTube

सबने तुम्हें पुकारा श्रीराम जी

सिंगर हरिहरन के गाने 'सबने तुम्हें पुकारा श्रीराम जी' को भी आप अपनी कॉलर ट्यून बना सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर गायक हरिहरन द्वारा गाए गए सुंदर भक्ति गीत "सबने तुम्हें पुकारा श्री राम जी" की प्रशंसा की है।

Sabne Tumhe Pukara Shri Ram Ji | YouTube

श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन

सिंगर सूर्यगायत्री का सात साल पुराना गाना तब वायरल हुआ जब पीएम मोदी ने ट्वीट कर दिया है। सूर्यगायत्री उस वक्त 10 साल की थी। उनके गाने के बोल हैं 'श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन'

Sri Ramachandra Kripalu bhaju | YouTube

राम का धाम एंथम

'राम का धाम एंथम' कैलाश खेर का गाना है, जो राम भक्तों का दिल जीत रहा है। गाना रिलीज होने के बाद से ही काफी वायरल हो रहा है। इस गाने की तारीफ राजनीतिक दल बीजेपी ने भी की है।

Ram Ka Dham | YouTube

अवध नगरिया में राम जी पधारे

प्रधानमंत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार भगवान श्री राम के स्वागत के लिए अपने पसंदीदा भजन साझा कर रहे हैं। सिंगर ओसमान मीर का गाना 'अवध नगरिया में राम जी पधारे' भी ट्रेंडिंग गाना है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और ये पीएम मोदी की पसंद भी बना हुआ है।

Shree Ram Ji Padhare | YouTube