Mahindra XUV 300: टाटा एसयूवी 300 में मिलेगा Audio का मजा, कीमत जान उछल पड़ेंगे

Raftaar Desk - P1

Mahindra XUV 300Safest Car In India: सेफ्टी रेटिंग या फीचर्स की बात होती है तो इन दिनों लोग सबसे पहले टाटा का नाम लेते हैं। टाटा मोटर्स की नेक्सॉन, पंच, अल्ट्रॉज और हैरियर जैसी गाड़ियां ग्लोबल एनसीएपी की 5 स्टार रेटिंग के साथ बाजार में अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं। लेकिन इस दौड़ में अब एक और कंपनी की गाड़ियां भी आ गई हैं।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

टाटा की ही तरह देसी कंपनी महिंद्रा की दो गाड़ियां ग्लोबल एनसीएपी की 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है। इनमें महिंद्रा एक्सयूवी 700 और 300 शामिल हैं।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

बजट कॉम्पैक्ट एसयूवी की बात करें तो सेफ्टी के मामले में महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300), टाटा नेक्सॉन से भी एक कदम आगे है। यह एसयूवी आपको सेफ्टी, कम्फर्ट और परफॉरमेंस का ऐसा कॉम्बिनेशन देती है कि आप टाटा नेक्सॉन को भी ठुकरा सकते हैं।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

महिंद्रा एक्सयूवी300 सेफ्टी के मामले में नेक्सॉन को भी पीछे छोड़ चुकी है. ग्लोबल एनसीएपी (GNCAP) क्रैश टेस्ट में टाटा नेक्सॉन को एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार रेटिंग मिले हैं।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

एक्सयूवी300 को एडल्ट प्रोटेक्शन में 5 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 4 स्टार रेटिंग दिए गए हैं। इस लिहाज से एक्सयूवी300, नेक्सॉन से अधिक सेफ है।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

महिंद्रा एक्सयूवी300 इंजन और परफॉरमेंस के मामले में भी टाटा नेक्सॉन से अधिक पॉवरफुल है. महिंद्रा एक्सयूवी300 का 1.2-लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन 110PS की पॉवर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

वहीं टाटा नेक्सॉन का 1.2-लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन 120PS की पॉवर और 170Nm का टॉर्क देता है।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

डीजल इंजन के मामले में भी महिंद्रा एक्सयूवी300 नेक्सॉन से अधिक पॉवरफुल है। टाटा नेक्सॉन का 1.5 लीटर डीजल इंजन 115PS की पॉवर और 260Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

जबकि महिंद्रा एक्सयूवी300 का 1.5 लीटर डीजल इंजन 117PS की पॉवर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

सेफ्टी के लिहाज से महिंद्रा एक्सयूवी300 में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

नेक्सॉन में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, रियर-व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

Mahindra XUV300 की कीमत 8.42 लाख रुपये से लेकर 14.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) तक है. वहीं Tata Nexon की कीमत 7.80 लाख रुपये से 14.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

Mahindra XUV 300 | Mahindra

सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का ‘रेड डार्क’ संस्करण 12.45 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होता है.

Mahindra XUV 300 | Mahindra