Raftaar Desk AH1
यह शहर न केवल अपने नवाबी ठाठ-बाठ के लिए प्रसिद्ध है,बल्कि यहां के टुंडे कबाब और दरियादिली के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। अगर आप लखनऊ घूमने जा रहे हैं तो आप इन जगहों पर एक बार जरूर घूमने जाएं।
गोमती रिवर फ्रंट
लखनऊ गए और गोमती का दीदार ना किया तो समझिए आपकी ट्रिप अधूरी है। इसके लिए गोमती रिवर फ्रंट जरूर जाएं।
अंबेडकर पार्क लखनऊ
अंबेडकर पार्क लखनऊ का एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। जो पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षण केंद्र रहता है। यह संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर को समर्पित है।
ब्रिटिश रेजीडेंसी
ब्रिटिश रेजीडेंसी एक ऐतिहासिक स्थल है,जो 1857 की क्रांति के समय की याद दिलाता है। यहां की इमारतें और उनके खंडहर आपको उस समय की याद दिलाते हैं।
हुसैनाबाद इमामबाड़ा
हुसैनाबाद इमामबाड़ा की सजावट और शिल्प कला आपको मनमोहित कर देगी। इसके अंदर एक झील मस्जिद और एक बैग है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी घुक्कड़ो के घूमने के लिए एक शानदार शहर है। यहां का इतिहास और संस्कृति लोगों का मनमोह लेती है। जब भी आप यहां आएं तो इन फेमस जगहों पर जाना ना भूलें।
मुस्कुराइए आप नवाबों के शहर में हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नवाबों का शहर यूं ही नहीं कहा जाता, ये कई वजहों से फेमस है। जैसे अपने लजीज खाना, चिकनकरी और अपनी तहजीब ,आदर के लिए तो फेमस ही है।
इसके साथ ही लखनऊ जहां अपनी संस्कृति ऐतिहासिक और कला संस्कृति का केंद्र है। इस शहर में देश-विदेश के लोग यहां घूमने आते हैं।