ये आदतें बढ़ाती हैं ब्लड प्रेशर, सर्दियों में रखें दिल की सेहत का खास ख्याल, फॉलों करें ये टिप्स

Anzar Hashmi

हम स्वस्थ रहें इसके लिए ज़रूरी है कि हमारे दिल की सेहत अच्छी रहे। हालांकि, खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से हमारे दिल की सेहत कॉम्प्रोमाइज़ हो जाती है।

Blood Pressure Cure Tips | Pixabay

हमारे पूरे शरीर में पहुंचने वाले खून को हमारा दिल पम्प करता है। खून को पम्प करने में दिल को जितना दबाव लगाना पड़ता है, वो कहलाता है ब्लड प्रेशर। खून को पंप करने के लिए ज्यादा दबाव बनाना पड़े तो उससे हाई ब्लड प्रेशर होता है।

Blood Pressure Cure Tips | Pixabay

दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। जीवन मेंं कुछ बदलाव से रक्तचाप को ठीक रख सकते हैं।

Blood Pressure Cure Tips | Pixabay

हाई ब्लड प्रेशर कम करना है तो आपको अपनी फिजिकल एक्टिविटी बढ़ानी होगी। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल, गाड़ी की जगह पैदल चलना एक बेहतर ऑप्शन होते हैं।

Blood Pressure Cure Tips | Pixabay

हाई ब्लड प्रेशर में बाहर का खाना कम खाना चाहिए। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड कम खाने से आपको अधिक लाभ मिलता है। घर का सादा खान फायदेमंद है। खाने में फल, सब्जियों और साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं।

Blood Pressure Cure Tips | Pixabay

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है तो खाने में नमक की मात्रा कम कर सकते हैं और इस आदत को कायम रखने की कोशिश करनी चाहिए।

Blood Pressure Cure Tips | Pixabay

मोटापा हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ाता है। इसलिए अपने वजन पर काबू करना जरुरी है। मोटापे को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर वजन रहता है तो आपका ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है।

Blood Pressure Cure Tips | Pixabay

अगर आप स्मोकिंग कर रहे हैं और आपको ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती है। तो तुरंत इस आदत को बदलना चाहिए। स्मोकिंग हाई ब्लड प्रेशर को ज्यादा ट्रिगर करने में मदद करती है।

Blood Pressure Cure Tips | Pixabay