इस Maha Shivratri सुनिए बॉलीवुड के मन को भाने वाले शानदार गाने

Abhay Tripathi

महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही पवन और महत्वपूर्ण होता है। इस साल यह पर्व 8 मार्च 2024 शुक्रवार को मनाया जाएगा। आप इस खास दिन पर बॉलीवुड के शानदार गानों का आनंद ले सकते हैं।

Maha Shivratri 2024 | Social Media

शंभू

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अक्षय कुमार का गाना 'शंभू' ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। महाशिवरात्रि के खास पर्व पर आप यह गाना सुन सकते हैं।

Maha Shivratri Song | Social Media

सत्यम् शिवम सुंदरम्
ये एक टाइगल सॉन्ग है। इस गाने को मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने बेहद खूबसूरत अंदाज में गाया था। इस गाने को अभिनेत्री जीनत अमान पर फिल्माया गया था।

Maha Shivratri Song | Social Media

बम लहरी

ये भगवान भोलेनाथ खूबसूरत गाना है, जिसको कैलाश खेर ने गाया है। ये गाना फिल्म 'शोर इन द सिटी' का है। ये फिल्म साल 2011 में आई थी।

Maha Shivratri Song | Social Media

बोलो हर हर हर

फिल्म 'शिवाय' का ये गाना साल 2016 में आया था। इस गाने को अभिनेता अजय देवगन पर फिल्माया गया है। इसे मोहित चौहान,सुखविंदर सिंह, बादशाह, मेघा और अनुग्रह ने मिलकर गाया है।

Maha Shivratri Song | Social Media

नमो नमो

यह गाना फिल्म' केदारनाथ' का है। इस गाने को दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान पर फिल्माया गया है। गाने में अमित त्रिवेदी ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है।

Maha Shivratri Song | Social Media

जय जय शिवशंकर

ये गाना एक्शन फिल्म 'वॉर' का है। इस गाने को अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया है। गाने को विशाल और शेखर ने कम्पोज किया था।

Maha Shivratri Song | Social Media

कौन है वो कौन है वो

ये गाना फिल्म 'बाहुबली' का है। इस गाने को कैलाश खेर ने अपनी आवाज में गाया है। इस गाने को अभिनेता प्रभास पर फिल्माया गया है। गाना आपको शिव भक्ति करने पर मजबूर कर देता हैं।

Maha Shivratri Song | Social Media