Bigg Boss OTT 2: जानें कौन हैं Elvish Yadav, जिन्होंने मारी बिग बॉस के घर में एंट्री

Raftaar Desk - M1

बिग बॉस ओटीटी 2 काफी दिलचस्प होता जा रहा है, इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। एल्विश ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री मारी है

Elvish Yadav | @Instagram

एल्विश यादव बिल्कुल फुकरा इंसान की तरह ही फेमस हैं। वह फेमस यूट्यूब क्रिएटर हैं। उनके दो चैनल हैं। एक का नाम Elvish Yadav Vlogs के नाम से है, जिस पर 4.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं

Elvish Yadav | @Instagram

एल्विश के दूसरे चैनल पर 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वह एक पर वीडियो क्रिएट करते हैं तो एक पर वो अपनी डेली रूटीन लाइफ को फैन्स के साथ शेयर करते हैं

Elvish Yadav | @Instagram

अगर बात करें फुकरा इंसान की तो उनके के चार चैनल हैं। एक पर 6 मिलियन, दूसरे पर 2 मिलियन, तीसरे पर 2 लाख और चौथे पर 4 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। मतलब फैन फॉलोइंग के मामले में दोनों ही एक-दूसरे को टक्कर देते हैं

Elvish Yadav | @Instagram

एल्विश यादव ने हाल ही में एक वीडियो बनाया था और फुकरा इंसान को सपोर्ट किया था। कहा था कि फुकरा भाई को शो जीतना चाहिए। क्योंकि वो रियल हैं और अगर वोटिंग रियल है तो उन्हें जीतने से कोई नहीं रोक सकता

Elvish Yadav | @Instagram

इतना ही नहीं, एल्विश ने ये भी कहा था कि उनका पूरा सपोर्ट अभिषेक मल्हान के साथ है। इस दौरान उन्होंने एमसी स्टैन का भी जिक्र किया था। बोले कि उस बंदे को जनता ने जिताया, जबकि उसने घर में कुछ खास नहीं किया था। मगर वो फिर भी जीता

Elvish Yadav | @Instagram

26 साल के एल्विश यादव ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में फैन्स को एक और गुड न्यूज दी थी। बताया था कि उन्हें एक पंजाब-हरियाणा की मूवी मिली है और दो बॉलीवुड से भी ऑफर मिला है

Elvish Yadav | @Instagram

एल्विश के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर वो काम कर रहे है। इनके इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन तो फेसबुक पर 4.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं

Elvish Yadav | @Instagram

एल्विश एक क्लोदिंग ब्रैंड और एक ट्रेडिंग मार्केट के फाउंडर भी हैं। साथ ही ये एक अपने नाम से एक एनजीओ भी चलाते हैं। इसके जरिए समाज की सेवा करते हैं

Elvish Yadav | @Instagram