कॉमेडी शो में कंटेस्टेंट से नेटफ्लिक्स तक, ऐसी रही है कपिल शर्मा की ज़िंदगी

Anzar Hashmi

कपिल शर्मा की धमाकेदार वापसी 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ हो गई है। उनके साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर भी शो में शानदार भूमिका निभा रहे हैं।

Kapil Sharma | Social Media

कपिल का मोस्ट अवेटेड शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च को प्रसारित हो गया।

Kapil Sharma | Social Media

इसके पहले कपिल शर्मा के जीवन में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। उन्होंने छोटे उम्र में अपने पिता को खो दिया था। हालांकि उन्होंने लाॅफ्टर शो जीतने के बाद काॅमेडी में अलग पहचान बनाई है।

Kapil Sharma | Social Media

उनकी मां भी कपल शर्मा की खूब जमकर तारीफ करती हैं। उन्होंने कहा कि "कपिल छोटी उम्र से काॅन्फिडेन्ट थे। वे 4 साल की उम्र में स्टेज पर परफाॅर्म करने भी चले जाते थे। वे पढ़ाई में भी बहुत अच्छा था।"

Kapil Sharma | Social Media

कपिल शर्मा को "द ग्रेट इंडियन लाॅफ्टर चैलेंज" के अमृतसर आडिशन में रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि उन्होंने दोबारा मेहनत कर दिल्ली के आडिशन में सेलेक्ट हो गए। वे 2007 में हुए इस शो में विनर भी बने थे।

Kapil Sharma | Social Media

उन्होंने जीत पर चर्चा करते हुए कहा कि " मैंने द ग्रेट इंडियन लाॅफ्टर चैलेंज शो से 10 लाख रूपये जीता था। इसके बाद मैंने शो करना शुरू किया और 30 लाख रूपये कमा लिए। जो मेरे बहन की शादी करने के लिए काफी था"।

Kapil Sharma | Social Media

कपिल शर्मा ने काॅमेडी सर्कस शो जीतकर अलग मुकाम हासिल किया। शो जीतने के बाद उन्होंने अपना शो 'काॅमेडी नाइट विद कपिल' शुरू किया। शो में सुनील ग्रोवर अहम भूमिका में थे। कपिल का ये शो भी सफल रहा।

Kapil Sharma | Social Media

उन्होंने अपने सफलता पर बात करते हुए कहा " किसी को ओवरनाइट सक्सेस नहीं मिलती। मैंने इसके लिए काफी मेहनत की है। मैंने अपने अनुभव व स्किल के हिसाब से खुद में सुधार किया। हमारे शो में जोक ऐसे होते हैं, जो फैमिली आडियंस भी एंजाय करती हैं"।

Kapil Sharma | Social Media

कपिल ने इस शो के बाद "द कपिल शर्मा" शो लाॅन्च किया। इसमें प्रियंका चोपड़ा जैसी कई स्टार्स फिल्म प्रोमोशन के लिए पहुंचते थे। इस शो को फैंस ने भी काफी पसंद किया।

Kapil Sharma | Social Media