Kartik Aryan ने खरीदी लग्जरी Range Rover कार, फैंस को अलग अंदाज में दिया सरप्राइज

Anzar Hashmi

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वहीं, हाल ही में आई भूल भुलैया फिल्म के बाद उन्हें एक अलग पहचान मिल चुकी है।

Kartik Aryan | Social Media

भूल भुलैया फिल्म में बाबा बने आर्यन ने अपने गैराज में एक शानदार कार को एंट्री दी है। आर्यन ने नई रेंज रोवर खरीदी है। इस कार में धासू फीचर्स मिलते हैं।

Kartik Aryan | Social Media

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर नई कार और पेट के साथ फोटो शेयर कर, फैंस को सरप्राइज किया है।

Kartik Aryan | Social Media

कार्तिक आर्यन की नई रेंज रोवर की कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक है। इस लग्जरी कार में प्रीमियर इंटीरियर मिल रहा है। उन्होंने कैप्शन दिया है, कि हमारी रेंज थोड़ी सी बढ़ गई है।

Kartik Aryan | Social Media

रेंज रोवर के पहले कार्तिक के कार कलेक्शन में कई लग्जरी कार हैं। इस लिस्ट में BMW 5 Series 520d, McLaren GT, Mini Cooper S जैसी कार शामिल हैं। अब इस लिस्ट में रेंज रोवर भी पहुंच गई है।

Kartik Aryan | Social Media

रेंज रोवर पर 13.1-इंच की रियर एंटरटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ मिलती है। जबकि इसके सभी छोटे मॉडलों में 11.4-इंच की स्क्रीन की सुविधा मिलती है। इसमें आपको डिजिटल एलईडी हेडलैंप और फ्रंट सीट्स के बीच एक रेफ्रिजरेटर दिया गया है।

Kartik Aryan | Social Media

रेंज रोवर देखते ही फैंस कार्तिक आर्यन को खूब बधाई दे रहे हैं।

Kartik Aryan | Social Media

अगर हम इस कार की कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत 4.17 करोड़ रुपये है, जो अब कार्तिक आर्यन के गराज की शोभा बढ़ा रही है।

Kartik Aryan | Social Media