कपिल शर्मा के शो ने दुनियाभर में कमाया नाम, काॅमेडियन ने अलग तरीके से मनाया जश्न 

Anzar Hashmi

कपिल शर्मा एक बार फिर अपने नए कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ धमाकेदार वापसी कर चुके हैं। फैंस भी उनके शो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Kapil Sharma | Social Media

इस शो में कपिल फिर से अपनी टीम के साथ मिलकर दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। वहीं उनकी टीम भी खूब धमाल मचा रही है।

Kapil Sharma | Social Media

इस बार कपिल का शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कमाल दिखा रहा है। जिसे 192 देश में प्रसारित किया जा रहा है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' 30 मार्च से शुरू हुआ था।

Kapil Sharma | Social Media

शो के अब तक शो के दो एपिसोड स्ट्रीम हुए हैं। सिर्फ 2 एपिसोड ही स्ट्रीम हुए हैं, लेकिन दोनों एपिसोड में ही दुनियाभर में धमाल मचाया है।

Kapil Sharma | Social Media

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है। इस वीडियो में कपिल ऑडियंस के बीच जाकर मस्तीभरे अंदाज में सिंगिंग करते दिख रहे हैं।

Kapil Sharma | Social Media

कपिल की परफॉर्मेंस पर उनकी टीम के साथ ही ऑडियंस भी खूब पसंद कर रही है। कपिल ने लिखा है- 'जब आप ग्लोबली ट्रेंड कर रहे हों तो पार्टी तो बनती है'।

Kapil Sharma | Social Media

इस दौरान कपिल शर्मा अपना फेवरेट सॉन्ग 'गुलाबी आंखे' गाते हुए दिख रहे हैं। वहीं स्टेज पर सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक कपिल के गानें पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस भी भर-भरकर कमेंट कर रहे है।

Kapil Sharma | Social Media

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आप अपनी टीम के बिना कुछ भी नहीं है। खासतौर पर सुनील ग्रोवर के बिना इसलिए पार्टी का क्रेडिट अपनी टीम को देना चाहिए।

Kapil Sharma | Social Media

बता दें कि वहीं शनिवार 13 अप्रैल को शो का तीसरा एपिसोड आने जा रहा है। इस एपिसोड की गेस्ट 'चमकीला' की टीम बन चुकी है। जिसमें परिणीति चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली नजर आ सकते हैं।

Kapil Sharma | Social Media