आखिर क्यों सोशल मीडिया से दूर रहती हैं जया बच्चन? बताई ये वजह

Anzar Hashmi

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपना करियर फिल्म इंडस्ट्री से अलग बनाने की शुरूआत की। इसके बावजूद भी वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

Navya Naveli | Social Media

नव्या इस वक्त अपना एक पॉडकास्ट शो भी कर रही हैं, जिसकी वजह से वो अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने पॉडकास्ट शो में वो अक्सर अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ बातचीत करती हुई नजर आती हैं।

Navya Naveli | Social Media

इस बार के एपिसोड में जया बच्चन ने बताया कि वो सोशल मीडिया से दूर क्यों हो गईं।

Navya Naveli | Social Media

नव्या के पॉडकास्ट का नया प्रोमो आ चुका है। जिसे नव्या ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जया बच्चन अपनी परिवार की ऐसी सदस्य हैं, जो सोशल मीडिया से दूर रहती हैं।

Navya Naveli | Social Media

इसी पर बोलते हुए जया ने कहा, हमें अपने बारे में और ज्यादा बताने की जरुरत नहीं है। दुनिया हमारे बारे में पहले से ही काफी कुछ जानती है। इसके साथ ही जया बच्चन ने अब की जनरेशन के बारे में जानकारी दी और अपने दौर के बारे में भी बताया।

Navya Naveli | Social Media

वहीं, श्वेता बच्चन यानी नव्या की मां ने इस बारे में बताया, काश जब हम बड़े हो रहे थे, तब हमारे पास इंटरनेट होता तो हमें होमवर्क और बाकी चीजों को करने में मदद मिलती।

Navya Naveli | Social Media

इसी बातचीत में श्वेता बेटी नव्या को बोलती हैं, नव्या तुम बहुत चीजें इंटरनेट पर साझा करती हो। इसे सुनकर नव्या हैरान होकर कहती है।

Navya Naveli | Social Media

जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें पिछली बार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था।

Navya Naveli | Social Media