Jatoli Shiva Temple: शिव जी का रहस्यमयी मंदिर, जहां के पत्थरों से आती है डमरु की आवाज़

Raftaar Desk - J1

हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक ऐसा रहस्यमयी शिव मंदिर है, जिसको लेकर कहा जाता है कि यहां के पत्थरों को अगर लोग छूते है तो डमरू की आवाज सुनाई देती है

Jatoli Shiva Temple | Social

सावन (Sawan 2023) का महीना चल रहा है और इस महीने का शिवभक्तों में ना सिर्फ बेहद ज्यादा महत्व है बल्कि मान्यता है कि सावन में शिव की आराधना से ना सिर्फ सारे पापों का नाश होता, शिव का आशीर्वाद भी मिलता है

Jatoli Shiva Temple | Social

आज आपको हिमालय की गोद में बसे एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताएंगे जहां भोलेनाथ की अद्भुत महिमा दिखती है

Jatoli Shiva Temple | Social

इस रहस्यमयी मंदिर को लेकर कहा जाता है कि यहां के पत्थरों को अगर छू लोगे तो डमरू की आवाज सुनाई देगी

Jatoli Shiva Temple | Social

मंदिर को एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर भी माना जाता है. यहां सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भक्तों की बड़ी संख्या बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आती है

Jatoli Shiva Temple | Social

हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित शिव के धाम जटोली शिव मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में बड़ी मान्यता है, इस मंदिर की ऊंचाई करीब 111 फीट बताई जाती है

Jatoli Shiva Temple | Social

दक्षिण भारतीय वास्तुशैली के हिसाब से निर्मित ये मंदिर भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है. सबसे खास बात यहां पत्थरों को छूने पर डमरू की ध्वनि का सुनाई देना है

Jatoli Shiva Temple | Social

भगवान शिव के इस विशाल मंदिर के परिसर में तमाम देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं. मंदिर के भीतर स्फटिक का शिवलिंग विराजमान है

Jatoli Shiva Temple | Social

भक्तों में मान्यता है कि पौराणिक काल में भगवान भोलेनाथ यहां कुछ वक्त के लिए प्रवास कर चुके हैं। साल 1950 में स्वामी कृष्णानंद परमहंस ने यहां जटोली के शिव मंदिर की निर्माण की शुरुआत की थी

Jatoli Shiva Temple | Social