नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व है। रथ यात्रा को ओडिशा के पुरी शहर में एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण करते हैं। हर साल आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को उड़ीसा के सिद्ध नगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली जाती है। इस दिन, भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा शहर के माध्यम से एक शानदार और विशाल रथ में गुंडिचा मंदिर की यात्रा करते हैं, जिसे उनकी मौसी का घर भी माना जाता है। इस रथ यात्रा में देश विदेश से लोग शामिल होते हैं। आइए जानते हैं इस बार ये भव्य रथ यात्रा कब निकाली जाएगी।
कब निकाली जाएगी रथ यात्रा
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ये यात्रा निकाली जाती है। इस बार इस यात्रा का प्रारंभ 20 जून 2023 को होगा। ये रथ यात्रा पूरी होने के बाद 12 जून को समाप्त हो जाएगी। इस यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने से मनुष्य को अनेको लाभ मिलते हैं।
क्या है इस यात्रा का महत्व
पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक है। देश-विदेश से अनगिनत लोग यहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन का आनंद लेने आते हैं। ऐसा माना जाता है कि जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करने से भक्तों की सभी चिंताएं दूर हो जाती हैं और उनकी सारी मनोकामना भी पूरी हो जाती है।




