पति से अलग होने के बाद ईशा देओल दुखी दिखीं, कही ये खास बात

Anzar Hashmi

ईशा देओल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी वजह उनके और भरत तख्तानी के तलाक को लेकर जानकारी मिली है।

ISHA DEOL | Social Media

दोनों ने साल 2012 में परिवार की रजामंदी से शादी की थी। लेकिन फरवरी 2024 में दोनों ने अपने 12 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर अलग हो गए।

ISHA DEOL | Social Media

उनकी तलाक की जानकारी से हर कोई हैरान रह गया। तलाक की खबरों के बीच ईशा देओल मीडिया से दूर नजर आ रहीं थी। लेकिन अब ईशा पहली बार मीडिया से बातचीत करती दिखी।

ISHA DEOL | Social Media

ईशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। उन्हें देखते ही पैपराजी ने उनसे बात कर उनके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा “मैं ठीक हूं.” लेकिन उनके चेहरे से उदासी झलक रही थी।

ISHA DEOL | Social Media

ईशा के तलाक होने के बाद उनकी मां हेमा मालिनी उनका सपोर्ट कर रही हैं। उनकी दोनों बेटियां उनके साथ में रहती है। ईशा और भरत ने शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। उसके 12 साल बाद शादी की।

ISHA DEOL | Social Media

ईशा के लुक की तो इस दौरान उन्होंने डेनिम के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप भी पहना हुआ था और व्हाइट कलर की ही कैप लगा रखी थी। ईशा देओल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘पापा का पैसा मिला, बढ़िया हूं, इसलिए तलाक भी कर लिया.’

ISHA DEOL | Social Media

बेटी के अपने पति से अलग होने की खबर से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी काफी दुखी हैं। वहीं ईशा देओल और भरत तख्तानी की बेटी अभी ईशा के पास ही रहती हैं।

ISHA DEOL | Social Media

दोनों ने रिश्ते को खत्म करने को लेकर ये भी कहा कि वो दोनों अपनी बेटियों की परवरिश मिलकर करने वाले हैं।

ISHA DEOL | Social Media