Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ घर पर ही पाएं पार्लर जैसा निखार, अपनाएं ये होम रेमेडीज

Raftaar Desk RPI

दही और बेसन

करवाचौथ पर महिलाएं चुटकियों में खूबसूरत दिखना चाहती है। अगर उन्हें अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो दही और बेसन का पैक सबसे कामयाब नुस्खा है।

Skin Care | Social Media

इसके लिए एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दही का प्रयोग करके फेस पैक बना ले और इसे चेहरे और गले पर अच्छे से लगाएं। जब पैक अच्छे से सुख जाए तो इसे पानी से धो लें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरा दमक उठेगा। 

Skin Care | Social Media

चारकोल

चारकोल का फेस पैक तुरंत निखार पाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप डेढ़ चम्मच एक्टीवेटेड चारकोल पाउडर,एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच दही लेकर इन सभी को एक साथ अच्छे में अच्छे से मिला लें।  

Skin Care | Social Media

जब यह पेस्ट बन जाए तो आप इसे चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगा लें। इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद साफ पानी से धो लें चेहरा खिल उठेगा। 

Skin Care | Social Media

टमाटर और नीबू

अगर आप करवाचौथ में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो इसके लिए एक पका हुआ टमाटर लें इसके बाद इसे पीसकर इसका लेप बनाकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस अच्छे से मिला दें। 

Skin Care | Social Media

अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगा कर रखें। 15 मिनट हो जाने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। आप देखेंगे कुछ घंटे बाद आपका चेहरा अपने आप निखरने लगेगा। 

Skin Care | Social Media

कच्चा दूध

अपनी त्वचा को गोरा करने के लिए रोज रात को सोने से पहले पूरे चेहरे पर कच्चा दूध मल लें। ऐसा करने से आपके चेहरे को नमी मिलने के साथ दूध के पोषण तत्व भी मिलेंगे।  जो आपकी त्वचा को कोमल बनाने में आपकी मदद करेंगे। करवाचौथ में आप सभी से अलग और खूबसूरत नजर आएंगे।

Skin Care | Social Media

हल्दी और मलाई

हल्दी और मलाई का मिश्रण चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए काफी उत्तम माना गया है। क्योंकि मलाई में हल्दी मिलाकर लगाने से भी चेहरे का रंग साफ होता है। और स्किन दमकने लगती है। 

Skin Care | Social Media

आजकल पार्लर में फेशियल के महंगे पैकेज लोगों के चेहरे का नूर पहले ही उड़ा देते हैं।ऐसे में अगर आप करवाचौथ में खुद को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं।  तो आप पार्लर जाने के बजाय घर में इन पांच घरेलू उपाय से खुद को खूबसूरत बना सकती हैं। 

Skin Care | Social Media