Ranveer Singh के डीपफेक मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया

Abhay Tripathi

हाल में ही एक वीडियो वायरल हुआ जिसके कारण रणवीर सिंह सुर्खियों में आ गए। अब उसी वीडियो से जुड़ी अपडेट सामने आई है।

Ranveer Singh | Instagram

वीडियो में रणवीर सिंह राजनीति पार्टी के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। हालांकि बाद में पता चला कि यह वीडियो डीपफेक है।

Ranveer Singh | Instagram

यह वीडियो सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गया जिससे परेशान होकर रणवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Ranveer Singh | Instagram

और अब इस मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस के नोडल साइबर पुलिस अधिकारियों ने बड़ा कदम उठाया है।

Ranveer Singh | Instagram

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 417, 468, 469, 471 और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Ranveer Singh | Instagram

ये FIR अभिनेता के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। रणवीर सिंह के पिता जुगजीत सिंह सुंदर भवनानी ने राज्य साइबर पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया था।

Ranveer Singh | Instagram

रणवीर सिंह आखिरी बार करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे।

Ranveer Singh | Instagram

अब एक्टर जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। इस फिल्म से रणवीर सिंह का एक पोस्ट भी जारी किया जा चुका है।

Ranveer Singh | Instagram