MS Dhoni: धोनी -साक्षी की प्रेम गाथा, यूँ क्लीन बोल्ड हुए थे धोनी, होटल के मैनेजर ने निभाई थी खास भूमिका

Raftaar Desk - M1

इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था, धोनी और साक्षी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है

MS Dhoni and Sakshi | @Instagram

रांची में रहने के दौरान साक्षी और धोनी ने भी एक ही स्‍कूल से पढ़ाई की। हालांकि उनकी लव स्‍टोरी काफी देर से शुरू हुई

MS Dhoni and Sakshi | @Instagram

साक्षी धोनी ने प्री प्राइमरी एजुकेशन असम के लेखापानी में स्थित एक स्कूल से हासिल की थी। उसके बाद साक्षी ने देहरादून के मशहूर वेलहम गर्ल्स स्कूल और रांची के जवाहर विद्या मंदिर से भी पढ़ाई की है, जेवीएम में महेंद्र सिंह धोनी उनके सीनियर थे

MS Dhoni and Sakshi | @Instagram

साक्षी सिंह धोनी ने औरंगाबाद के इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने कोलकाता के ताज बंगाल होटल से इंटर्नशिप की है। वहीं उनकी मुलाकात एम एस धोनी से हुई थी

MS Dhoni and Sakshi | @Instagram

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी की और इनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है

MS Dhoni and Sakshi | @Instagram

साक्षी स्कूल में एम एस धोनी की जूनियर थीं लेकिन तब दोनों की बातचीत नहीं हुई थी। दोनों के पिता भी रांची में कलीग्स थे

MS Dhoni and Sakshi | @Instagram

साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात उनके मैनेजर युद्धजीत दत्ता के जरिए हुई थी। साक्षी जिस होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं, वहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर धोनी ने अपने मैनेजर से उनका नंबर मांगा था

MS Dhoni and Sakshi | @Instagram

दो-ढाई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को बिल्कुल सीक्रेट रखा था।

MS Dhoni and Sakshi | @Instagram

महेन्द्र सिंह धोनी और साक्षी ने परिजनों की रजामंदी से शादी कर ली थी। दोनों की शादी को 13 साल हो गए, साक्षी और धोनी की बेटी का नाम जीवा है

MS Dhoni and Sakshi | @Instagram