Atal Setu: इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना, समुद्र के ऊपर 17 KM लंबी सड़क, मिनटों में पूरा होगा घंटों का रास्ता

Anzar Hashmi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समुद्र पर देश के सबसे लंबे अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावाशेवा अटल सेतु का उद्‌घाटन करने वाले हैं।

Atal Setu | dronemanYT

पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था। जिसको तैयार करने में 7 साल लगा है।

Atal Setu | dronemanYT

पुल खुलते ही मुंबई से नवी मुंबई केवल 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। 22 किमी लंबे ब्रिज का 16.5 किलोमीटर हिस्सा पानी पर बना हुआ है और इसका 5.5 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड रोड है।

Atal Setu | dronemanYT

यहां 400 कैमरे लगाए गए हैं। ट्रैफिक के दबाव की जानकारी देने के लिए AI सेंसर सुविधा का इस्तेमाल किया है।

Atal Setu | dronemanYT

ब्रिज खुलते ही मुंबई से नवी मुंबई, नवी मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस, मुंबई गोवा हाइवे तक बगैर ट्रैफिक में फंसे पहुंचना आसान रहेगा।

Atal Setu | dronemanYT

इस ब्रिज पर गाड़ियों को 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड पर चलने की अनुमति मिली है। हालांकि, इस पुल पर मोटर साइकल, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर चलाने पर पाबंदी है।

Atal Setu | dronemanYT

मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो, ट्रैक्टर, जानवरों द्वारा खींचे जाने वाले वाहन और धीमी गति से चलने वाले वाहनों को पुल से जाने की गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

Atal Setu | Social Media