Raftaar Desk AH1
अगर आप भी गरम खाना न्यूज़ पेपर में रखकर खाते हैं या फिर ऑफिस ले जाते हैं। तो आप सावधान हो जाइए। क्योंकि यह कई बीमारियों का संकेत है।
हम अक्सर जाने अनजाने बाहर की कई चीजें अखबार में लपेटकर खा लेते है। जैसे समोसा, पकौड़े, भेलपुड़ी ,कचौड़ी आदि। इतना ही नहीं ये चीजें हम अखबार ने रैप करवाकर भी घर ले आते है।
अखबार में ऑयली खाना खाने से लीवर कैंसर हो सकता है।
जो कई प्रकार के इंफेक्शन और बीमारी फैलाती है। इतना ही नहीं यह इतना खतरनाक हो सकता है कि आपको कैंसर की ओर भी ले जा सकता है। तो चलिए जानते हैं अखबार पर खाना लपेट कर ले जाने से क्या होता है। और हमें क्यों नहीं खाना चाहिए।
अखबार के छपी स्याही एक केमिकल होता है। इससे कई दिक्कतें होती है।
अधिक गर्म चीज अखबारों में रखकर खाते हैं या लपेटकर घर ले जाते हैं। जिससे लीवर में कैंसर बढ़ने की पूरी तरह संभावना होती है, लीवर कैंसर के अलावा मूत्राशय थैली में भी कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।
स्याही अगर शरीर से मस्तिष्क के ब्लड सेल्स में चली जाती है, तो फिर उसकी कोशिकाएं शिथिल और सिकुड़ने लगती हैं। जिससे ब्रेन ट्यूमर और ब्रेन कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
अखबार में लपेटकर खाना खाने से पेट में घाव हो सकता है। इसकी वजह से पेट में अधिक गैस बनने की संभावना बढ़ती है। पेट दर्द की शिकायत बनी रहती है।
न्यूज़पेपर का इंक हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकता है। जिसकी वजह से पुरुषों में प्रजनन क्षमता कमजोर हो जाती है और वह नपुंसकता के शिकार हो जाते है। इसके साथ ही उनके टेस्टिकल में बनने वाले शुक्राणु की क्रिया में भी कमजोरी आती है।