Raftaar Desk - M1
पटना में संकट मोचन हनुमान मंदिर बना हुआ है, जो कि पटना जंक्शन से बाहर की तरफ नया बाजार में स्थित है
पटना साहिब गुरुद्वारा शहर के मध्य में स्थित है। यह सिक्खों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। पटना साहिब गुरुद्वारे का निर्माण महाराजा रणजीत सिंह द्वारा करवाया गया था, जो कि सिक्खों के गुरु गोविंद सिंह जी की जन्म भूमि है। गुरु गोविंद सिंह जी की याद में इस गुरुद्वारे को बनवाया गया था। गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के अंतिम व दसवें गुरु थे
परिवार और दोस्तों के लिए यह जगह बेहद खूबसूरत है। रोड के दोनों साइड का नजारा देखने लायक होता है। यहां शाम को पूरी सड़कें गुलजार रहती है।
यदि आप एक प्रकृति प्रेमी है और हरे भरे पेड़ पौधे और प्राकृतिक नजारे देखने का शौक रखते हैं, तो पटना में संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए बहुत ही पसंदीदा जगह है। यह बायोलॉजिकल पार्क एशिया महाद्वीप के पहले स्थान पर आता है
यह संग्रहालय बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय के पास में स्थित है। महात्मा गांधी की यादों से जुड़ी कई चीजों को एकत्रित कर इसे बनाया गया है। ये एक अद्भुत संग्रहालय है
पटना संग्रहालय में कई कलाकृतियों से सजाया गया है। यहां आपको ऐतिहासिक जानकारियां मिलेंगी। यह बेली रोड पटना में स्थित है। संग्रहालय ने भारत के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को संजोये रखा है
पटना शहर के विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थलों में से एक गोलघर आपके लिए अविस्मरणीय साबित हो सकता है। पटना घूमने आए हैं या फिर पटना घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार गोलघर जाकर जरूर आएं, जो कि मुख्य पर्यटन स्थल है।